फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Young man attacked minor girl with knife

सिरफिरा आशिक: नाबालिग लड़की पर बनाया शादी का दबाव, मना करने पर युवक ने चाकू से कर दिया हमला

Thu, 28 Sep 2023 07:54 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कवर्धा
अमर उजाला नेटवर्क, कवर्धा Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 28 Sep 2023 07:54 AM IST
सार

कवर्धा में एक युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर नाबालिग लड़की के ऊपर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी युवक लगातार लड़की पर शादी करने का दबाव बना रहा था। जब लड़की ने मना कर किया तो आरोपी ने चाकू से उसपर हमला कर दिया।

विज्ञापन
Young man attacked minor girl with knife
पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कवर्धा में एक युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर नाबालिग लड़की के ऊपर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी रमेश पात्रे पिता सम्मत पात्रे उम्र 19 वर्ष और यशवंत बंजारे पिता जनकराम बंजारे उम्र 22 वर्ष दोनों निवासी ग्राम जंगलपुर, थाना पांडातराई जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन


कवर्धा कोतवाली थाना प्रभारी टीआई एमबी पटेल ने बताया कि नाबालिक लड़की ने अपने परिजनों के साथ थाना सिटी कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें पीड़िता ने बताया कि पिछले दो माह से आरोपी सम्मत अपने साथी जयंत के साथ मिलकर उसका पीछा करता है। वह कहीं भी जाती है, तो रास्ते में रोककर उसके साथ छेड़छाड़ करता है। वह उसपर शादी करने का दबाव बनाता है। लेकिन जब मैंने मना कर दिया तो उसने मुझे जान से मारने की धमकी दी।  24 सितंबर को दोपहर एक बजे जब मैं सब्जी लेने गई थी। उसी समय रमेश पात्रे बाइक से आया और मुझे रोककर मेरा हाथ पकड़ लिया और मेरे साथ बुरी नियत से जबरदस्ती करते हुए मुझसे शादी करने बोला। मना करने पर मुझे जान से मारने की धमकी देते हुए अश्लील गाली-गलौज करने लगा और अपने जेब से चाकू निकालकर मेरी हाथ की कलाई में वार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed