{"_id":"6411e3a8935e16d9bf08ebd3","slug":"young-man-arrested-for-molestig-on-pretext-of-marriage-in-balodabazar-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balodabazar: शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म, फिर दी जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balodabazar: शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म, फिर दी जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार
Wed, 15 Mar 2023 08:56 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलौदाबाजार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलौदाबाजार
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Wed, 15 Mar 2023 08:56 PM IST
सार
पुलिस ने शिकायत मिलने के 24 घंटे में आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी का पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी शादी का झांसा देकर संबंध बनाता रहा, फिर मुकर गया। जब युवती ने दबाव बनाया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। मामला भाटापारा थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बलभद्र वार्ड भाटापारा में रहने वाले डभरा निवासी प्रहलाद चंद्रा ने उससे दुष्कर्म किया। विरोध करने पर शादी करने की बात कही और शारीरिक शोषण करता रहा। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन