फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   World record made in Chhattisgarh, 12.5 lakh people took oath of environmental protection in one day

छत्तीसगढ़ में बना विश्व रिकार्ड: एक दिन में साढ़े 12 लाख लोगों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

Thu, 01 Jun 2023 08:15 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 01 Jun 2023 08:15 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ लगातार कीर्तिमान रच रहा है। देश-दुनिया में तेजी से अपना नाम रोशन कर रहा है। इसी क्रम में 1 जून को 12 लाख 38 हजार 116 लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर एक नया विश्व स्थापित किया है। 

विज्ञापन
World record made in Chhattisgarh, 12.5 lakh people took oath of environmental protection in one day
एक दिन में साढ़े 12 लाख लोगों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ लगातार कीर्तिमान रच रहा है। देश-दुनिया में तेजी से अपना नाम रोशन कर रहा है। इसी क्रम में 

विज्ञापन

1 जून को 12 लाख 38 हजार 116 लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर एक नया विश्व स्थापित किया है। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल की ओर से मिशन लाईफ कार्यक्रम के अंतर्गत 1 जून 2023 को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक शपथ लिया गया । पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में जनभागीदारी से जागरूकता लाने की छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल ईआईएसीपी की यह अभिनव पहल की जमकर सराहना हो रही है।

एक ही दिन में पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने दैनिक जीवन में बदलाव लाने के लिए शपथ का लक्ष्य रखा गया था। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण संरक्षण मण्डल के इस अभियान में भागीदारी की अपील करते हुए कहा था कि यह शपथ ही नहीं बल्कि एक जन अभियान है, जो नवा छत्तीसगढ़ में एक कीर्तिमान स्थापित करेगा।
विज्ञापन


लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज
मुख्यमंत्री की अपील का असर हुआ और राज्य में हर वर्ग के लोगों ने छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल की मुहिम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एक दिन में 12 लाख 38 हजार 116 से अधिक लोगों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेकर विश्व रिकार्ड कायम किया। रायपुर जिले में एक दिन में सबसे अधिक शपथ का विश्व रिकार्ड टूटा और 1 लाख 75 हजार 209 शपथ के साथ मंडल ने लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में अपना नाम दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य में 12 लाख 38 हजार 116 से अधिक लोगों ने ली शपथ
साथ ही पूरे राज्य में 12 लाख 38 हजार 116 से अधिक लोगों ने शपथ लेकर इंडिया स्टार बुक ऑफ रिकार्ड एवं वर्ल्ड रिकार्ड बुक में मंडल ने अपना नाम दर्ज कराया। छत्तीसगढ़ के आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर एवं छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल के अध्यक्ष सुब्रत साहू ने प्रदेश की जनता को धन्यवाद देते हुए मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed