{"_id":"68650039068c784f590e52e3","slug":"women-not-safe-in-mamata-government-said-cg-deputy-cm-arun-sao-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"'ममता राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं': अरुण साव बोले- ऐसी सरकार को एक मिनट भी सत्ता में रहने का अधिकार नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'ममता राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं': अरुण साव बोले- ऐसी सरकार को एक मिनट भी सत्ता में रहने का अधिकार नहीं
Wed, 02 Jul 2025 03:17 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Wed, 02 Jul 2025 03:17 PM IST
सार
Arun Sao on Mamata Banerjee: छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
Arun Sao on Mamata Banerjee: छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से आज पश्चिम बंगाल जो हालात हैं। एक महिला मुख्यमंत्री होते हुए भी पश्चिम बंगाल में लगातार महिलाओं के साथ अनाचार और अत्याचार की घटनाएं हो रही हैं। टीएमसी के नेताओं के बयानों से यह बार-बार उजागर होता है कि महिलाओं के प्रति उनके मन में कितनी संवेदना है। मातायें-बहने सुरक्षित नहीं हैं। वो महिलाओं के जान-माल की रक्षा नहीं कर पा रही हैं। ऐसी सरकार को एक मिनट के लिए भी सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है। ममता बनर्जी राज्य संभाल नहीं पा रही हैं।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री साव ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस 50 से 60 वर्षों तक आदिवासी समाज का शोषण करती रही। उनके हित के लिये कोई भी कार्य नहीं किया।
विज्ञापन