फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   women gave birth in auto rickshaw after absence of doctors in health centre

स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर न होने से महिला ने ऑटो में दिया बच्चे को जन्म

Mon, 02 Apr 2018 12:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 02 Apr 2018 12:52 PM IST
विज्ञापन
women gave birth in auto rickshaw after absence of doctors in health centre
- फोटो : ANI

छत्तीसगढ़ कोरिया जिले के एक स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही के कारण महिला को ऑटो में ही बच्चे को जन्म देना पड़ा। इससे राज्य सरकार के उन दावों की पोल खुल गई, जिसमें स्वास्थ्य सेवा के बड़े दावे किए जाते हैं। यह घटना राज्य की बदहाल स्वास्थ्य सेवा का उदाहरण साबित हो रही है।  

विज्ञापन


कोरिया जिले में एक महिला डिलीवरी के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची तो पता चला, वहां डॉक्टर नहीं हैं। ऐसे में वह दूसरे अस्पताल के लिए रवाना हो गई, लेकिन तब तक प्रसव का समय हो गया और उसके बच्चे का जन्म ऑटो रिक्शा में हो गया। 
विज्ञापन

 

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ का कोरिया जिला आदिवासी बहुल क्षेत्र और यहां विकास की कई योजनाएं अब तक नहीं पहुंच सकी हैं। साथ ही ध्यान देने योग्य बात यह है कि इसी साल राज्य में विधानसभा चुनाव भी होने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed