फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Woman stripped in public, asked to pay Rs 1 lakh fine

सरेआम उतारे महिला के कपड़े लगाया एक लाख का जुर्माना

Sat, 10 May 2014 06:38 PM IST
Updated Sat, 10 May 2014 06:38 PM IST
विज्ञापन
Woman stripped in public, asked to pay Rs 1 lakh fine

छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक महिला टीचर को ना सिर्फ सरे बाजार निर्वस्त्र कर दिया गया बल्कि उसके ऊपर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगा दिया गया।

विज्ञापन


घटना 19 अप्रैल की है लेकिन पुलिस ने इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। परेशान होकर महिला टीचर अब मानवाधिकार आयोग और महिला आयोग की शरण में पहुंची है।

विज्ञापन

पंचायत में किया गया फैसला

Woman stripped in public, asked to pay Rs 1 lakh fine

दरअसल महिला का भतीजा गांव की ही एक लड़की के साथ रिलेशनशिप में था। राज्य महिला आयोग को दिए बयान में महिला ने बताया कि उसका भतीजा और वो लड़की एक ही जाति के हैं और शादी करना चाहते हैं।

दोनों की शादी की बात चल ही रही थी कि सरपंच ने महिला पर लड़को को गुमराह करने और उसके भतीजे पर रेप का आरोप लगाया। इसके बाद 19 अप्रैल को बुलाई गई ग्राम सभा जिसमें लड़की ने समाज के दवाब में लड़के के साथ किसी भी तरह के संबंध से इंकार कर दिया।

पुलिस ने नहीं की कार्यवाई

Woman stripped in public, asked to pay Rs 1 lakh fine

महिला को गुनाहगार मानते हुए पंचायत ने उसकी पिटाई करने का फरमान सुनाया। पीड़ित टीचर के मुताबिक उस वक्त उसने जो गहने पहने हुए थे उनको भी छीन लिया गया।

उसे आदेश दिया गया कि एक लाख रुपये जुर्माने के तौर पर दो वर्ना गांव छोड़ कर चले जाओ। महिला ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने किसी की भी गिरफ्तारी नहीं की।

पुलिस ने कहा कि इस मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी की गई थी लेकिन बाद में दोनों को जमानत पर छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed