फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Woman slept at bus stand in Dantewada villagers took away innocent child

Chhattisgarh: दो साल की बेटी के साथ बाजार गई मां बस स्टैंड पर सो गई, मासूम को उठा ले गए ग्रामीण

Thu, 17 Oct 2024 01:43 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: श्याम जी. Updated Thu, 17 Oct 2024 01:43 PM IST
सार

दंतेवाड़ा जिले में एक महिला बस स्टैंड पर सो गई। इस दौरान कुछ ग्रामीण बच्ची को उठा ले गए। पुलिस ने जांच के बाद बच्ची को सुरक्षित परिजनों को सौंपा है।
 

विज्ञापन
Woman slept at bus stand in Dantewada villagers took away innocent child
बच्ची - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किरंदुल थाना क्षेत्र के कोड़ेनार में रहने वाली महिला अपने बच्ची को लेकर बचेली साप्ताहिक बाजार गई थी। महिला घर वापस जा रही थी। इस दौरान वह बस स्टैंड पर ही सो गई। आसपास के लोगों ने महिला को उठाने की कोशिश की, लेकिन महिला नहीं उठी। इसके बाद गांव के लोग बच्ची को अपने साथ लेकर चले गए। घटना की जानकारी लगते ही बचेली पुलिस के साथ ही आला अधिकारियों की टीम बच्ची को खोजने में जुट गई। कुछ घंटों के बाद बच्ची को गांव के लोगों के पास से मिला।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, किरंदुल के कोड़ेनार पंचायत की रहने वाली महिला कोसी सोढ़ी अपने दो माह के बच्ची को लेकर बचेली के ससप्ताहिक बाजार में सामान खरीदने के लिए गई। सामान खरीदने के बाद बस स्टैंड में बस का इंतजार करते हुए सो गई। बच्ची महिला के बगल में बैठा देख आसपास के लोगों ने पहले महिला को काफी उठाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं होने पर गांव वाले बच्ची को उठाकर अपने साथ अपने गांव ले गए। इस दौरान किसी ने व्हाट्सएप ग्रुप में बच्ची को उठाकर ले जाने का मैसेज शेयर कर दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद बचेली थाना प्रभारी के साथ ही पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस को सूचना मिली कि बच्ची को पालनार गांव के कुछ ग्रामीण ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को ग्रामीणों के पास से सही सलामत लेकर उसके पिता संजय सोढ़ी को सौंप दिया। पुलिस का कहना था कि बच्ची के अपहरण की जो खबर व्हाट्सएप ग्रुप में फैलाई गई थी, वो गलत थी। बच्ची की मां के सो जाने और बच्ची को अकेला देख किसी तरह से कोई अनहोनी से बचने के लिए गांव के लोगों ने बच्ची को सही सलामत अपने पास रखा हुआ था, जहाँ देर रात पुलिस की मौजूदगी में पिता को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed