फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Woman died in road accident in Jagdalpur

CG: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को बाइक सवार ने मारी टक्कर, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

Wed, 12 Feb 2025 10:43 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: श्याम जी. Updated Wed, 12 Feb 2025 10:43 PM IST
सार

जगदलपुर जिले में  तेज रफ्तार बाइक सवार ने पैदल मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को टक्कर मार दी। घायल महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
 

विज्ञापन
Woman died in road accident in Jagdalpur
सड़क हादसे में महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के धरमपुरा स्थित विशाल मेगा मार्ट के पास बुधवार की सुबह एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने पैदल मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को टक्कर मार दी। इस घटना के बाद घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। 

विज्ञापन


धरमपुरा नंबर-1 में रहने वाली सोनाबाई (53) रोजाना की तरह सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली हुई थी। इसी दौरान जगदलपुर से पीजी कॉलेज मार्ग पर स्थित विशाल मेगा मार्ट के पहले बाइक सवार युवक ने पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना के बाद बाइक सवार युवक ने आसपास के लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। 
विज्ञापन


घटना के समय महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई थी, जिसके चलते पुलिस आसपास के लोगों से महिला के बारे में पतासाजी में जुट गई थी। बुधवार की शाम को महिला के परिजनों ने महिला की जानकारी जुटाने के बाद कोतवाली थाना पहुंच रात में बाइक सवार युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं, महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed