{"_id":"6788ac520f1d5a75cd04cd52","slug":"woman-burnt-while-cooking-in-jagdalpur-dies-during-treatment-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: जगदलपुर में खाना बनाते समय झुलसी महिला, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: जगदलपुर में खाना बनाते समय झुलसी महिला, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
Thu, 16 Jan 2025 12:21 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 16 Jan 2025 12:21 PM IST
सार
जगदलपुर जिले में खाना बनाते समय अचानक महिला आग से झुलस गई। इलाज के दौरान महिला मौत हो गई।
विज्ञापन
थाना कोतवाली जगदलपुर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोतवाली थाना क्षेत्र के महादेवघाट में रहने वाली महिला खाना बनाते समय अचानक आग से झुलस गई। इलाज के दौरान महिला मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं, कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि महिला 70 प्रतिशत से ऊपर जल गई थी।
विज्ञापन
कोतवाली थाना प्रभारी शिवानंद सिंह ने बताया कि महादेवघाट में रहने वाली निशा राय पत्नी अंकित राय (24) पांच जनवरी को अपने घर में अकेले थी। दोपहर को खाना बनाने के लिए किचन में गई, जहां गैस को चालू करने के बाद लाइटर का उपयोग करने पर नहीं जला। इसके बाद निशा ने जैसे ही माचिस का उपयोग किया, गैस के कारण आग लग गई और वह झुलस गई।
विज्ञापन
इसके बाद आसपास के लोग महिला को पहले महारानी अस्पताल ले गए, जहां से उसे बेहतर उपचार के लिए पांच जनवरी की दोपहर को मेकाज में भर्ती किया गया। 10 दिनों तक चले उपचार के दौरान महिला ने 15 जनवरी को दम तोड़ दिया। महिला के शव का पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन