{"_id":"f30ef0d52872715489e3ff79e5dc335b","slug":"woman-brutally-murdered-in-jagdalpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा करने से रोका तो पत्नी को जमीन में गाड़ दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा करने से रोका तो पत्नी को जमीन में गाड़ दिया
इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 24 Aug 2013 01:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक पति नशे का आदी था और आए दिन घर पर शराब पीकर आता था। पति हर दूसरे दिन पत्नी से मारपीट करता था जिससे पत्नी तंग रहती थी।
शराब की लत के कारण आरोपी सोना मड़कामी ने घर का बहुत सा सामान और अनाज बेच दिया था। और तो और घर का अनाज तक बेच दिया था।
इस सब से तंग होकर पत्नी ने पति को समझाया तो पति उसे चरित्रहीन बताने लगा। पत्नी के समझाने पर पति ने नशे में पत्नी को कुल्हाड़ी से काट दिया और लाश घर के बाड़े में गाड़ दी।
जानकारी होने के बाद जब पुलिस और आस पड़ोस के लोग पहुंचे तो बाड़ा देखकर भौंचक्के रह गए। पति ने पत्नी की लाश काटकर गाड़ दी थी बहुत मुश्किल से उसके पंजों को देखकर तलाशा जा सका कि लाश कहां गड़ी है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच कर रही है।