फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Woman body taken out from Chitrakote waterfall jagdalpur

CG: चित्रकोट जलप्रपात से निकाला गया महिला का शव, बूकी नाग के रूप में हुई शिनाख्त; दो दिन से थी लापता

Sun, 11 Aug 2024 12:53 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: श्याम जी. Updated Sun, 11 Aug 2024 12:53 PM IST
सार

जगदलपुर के चित्रकोट जलप्रपात में एक शव उतराता हुआ देखा गया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई, लेकिन पानी का बहाव ज्यादा तेज होने के कारण शव को निकाला नहीं जा सका। रविवार की सुबह शव को निकाला गया।

विज्ञापन
Woman body taken out from Chitrakote waterfall jagdalpur
जलप्रपात से निकाला गया महिला का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर से 40 किमी दूर चित्रकोट जलप्रपात जो कि मिनी नियाग्रा के नाम से प्रसिद्ध है, वहां शनिवार की सुबह पानी के बीच एक शव को उतराता हुए देखा गया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई, लेकिन पानी का बहाव ज्यादा तेज होने के कारण बिना सुरक्षा पुलिस पानी तक जा भी नहीं पा रही है, ऐसे में पुलिस विभाग की ओर से एसडीआरएफ टीम की मदद ली गई है। शनिवार रात होने के चलते शव नहीं निकाला जा सका, लेकिन रविवार की सुबह शव को निकाला गया। शव किसी महिला का था, उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बरसात के दिनों में चित्रकोट जलप्रपात की खूबसूरती देखते ही बनती है, ऐसे में इस खूबसूरती को देखने के लिए विदेश से भी लोग आते हैं। शनिवार को भी काफी संख्या में लोग इस मिनी नियाग्रा की खूबसूरती को निहार रहे थे, तभी अचानक से कुछ लोगों ने एक शव को पानी में उतराता देखा। इसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने इस बात की जानकारी चित्रकोट थाना प्रभारी को दी।
विज्ञापन


चित्रकोट थाना प्रभारी प्रमोद सिन्हा ने बताया कि बूकी नाग (62) पत्नी स्वर्गीय वीर सिंह निवासी बेलर खालेपारा थाना बड़ाजी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। दो दिन पहले घर से गायब हो गई थी। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे, लेकिन कोई भी जानकारी नहीं मिल पा रही थी। जैसे ही महिला का शव बरामद हुआ परिजनों को बुलाया गया। महिला की शिनाख्त की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed