{"_id":"661c040cf198f9d9e4011171","slug":"woman-body-found-hanging-in-kitchen-in-korba-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: किचन में लटका मिला पत्नी का शव,आंगन में खेल रही थी मासूम बच्ची; घर के अंदर घुसते ही पति के उड़े होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: किचन में लटका मिला पत्नी का शव,आंगन में खेल रही थी मासूम बच्ची; घर के अंदर घुसते ही पति के उड़े होश
Sun, 14 Apr 2024 09:58 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 14 Apr 2024 09:58 PM IST
सार
कोरबा जिले में एक महिला की घर के किचन में लटकती हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतका फाइल फोटो और परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलोदा बाजार के रहने वाले पवन कुमार अपनी पत्नी परमेश्वरी बिंझवार (25) और दो साल की मासूम बेटी के साथ उरगा थाना क्षेत्र के चिचौली गांव में किराये पर रहते थे। परमेश्वरी की लाश उसके घर के किचन में लटकती हुई मिली है। इसके बारे में पवन ने बताया कि रविवार की सुबह अपने दोस्त के सगाई में शक्ति गया हुआ था। जब देर शाम सगाई कार्यक्रम से घर वापस लौटा तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था।
विज्ञापन
पवन ने बताया कि उसने काफी आवाज दी, लेकिन उसके बावजूद भी दरवाजा नहीं खुला। उसे कुछ अनहोनी की आशंका हुई, फिर उसने आसपास के लोगों को बुलाया। इसके बाद दरवाजा तोड़कर देखा तो उसकी पत्नी की लाश किचन में फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। वहीं, दो साल की मासूम बच्ची घर के खाट पर खेल रही थी। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना उरगा थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पवन कुमार ने बताया कि वह एस डेम में काम करता है। उसकी पत्नी कुछ दिनों पहले बाहर कमाने खाने जाने के लिए जिद कर रही थी, लेकिन उसने दो साल की मासूम बच्ची को देखते हुए जाने से मना किया। इस बात से वह नाराज थी, उसे लगता है कि उसने इसलिए यह आत्मघाती कदम उठाया है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन