फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Woman accuses army jawan of misdeed with her on pretext of marriage in Pendra chhatisgarh

पेंड्रा का पापी 'जवान': शादी का झांसा देकर तीन साल तक लूटी अस्मत, धोखा देकर कर ली दूसरी लड़की से शादी

Tue, 21 Feb 2023 07:17 PM IST
Vikas Kumar न्यूज नेटवर्क, अमर उजाला, पेंड्रा
न्यूज नेटवर्क, अमर उजाला, पेंड्रा Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 21 Feb 2023 07:17 PM IST
सार

पीड़िता ने कहा कि जब भी वह उससे शादी करने की बात कहती तो आज घर वालों से बात करता हूं कल करता हूं ऐसा बोलते हुए बात को टालता रहता था। 

विज्ञापन
Woman accuses army jawan of misdeed with her on pretext of marriage in Pendra chhatisgarh
आरोपी जवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेंड्रा में आर्मी के एक जवान के ऊपर एक युवती ने तीन साल से शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक शोषण किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की माने तो आरोपी जवान पेंड्रा थाना क्षेत्र का रहने वाला है और फिलहाल राजस्थान में पोस्टेड है। पेंड्रा पुलिस पीड़िता की शिकायत पर आरोपी आर्मी जवान के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है जहां पर रहने वाली एक युवती ने झाबर गांव के रहने वाले आर्मी जवान सीताराम चौधरी के खिलाफ शादी का झांसा देकर उसके साथ तीन सालों से शारीरिक शोषण किए जाने की शिकायत पेंड्रा थाने में दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने कहा कि जब भी वह उससे शादी करने की बात कहती तो आज घर वालों से बात करता हूं कल करता हूं ऐसा बोलते हुए बात को टालता रहता था। काफी समय बीतने के बाद पीड़िता को जानकारी लगी कि आर्मी जवान सीताराम चौधरी ने उससे छिपाकर किसी दूसरी युवती से शादी कर ली है। 

विज्ञापन

इसके बाद पीड़िता कई बार सीताराम से संपर्क करने की कोशिश करती रही लेकिन उसकी बात सीताराम ने नहीं हो पाई। इसके बाद पीड़िता ने आरोपी जवान के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। पुलिस ने तत्काल आरोपी आर्मी जवान के खिलाफ 376 का मामला दर्ज कर पतासाजी में जुट गई है। फिलहाल आरोपी जवान जयपुर में पोस्टेड बतलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed