फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   with new tariff system starting the game of cheap and expensive electricity in chhattisgarh

CG News: अब समय के हिसाब से बदलेगा बिजली बिल, नई टैरिफ व्यवस्था से सस्ती-महंगी बिजली का खेल शुरू

Sat, 28 Mar 2026 01:15 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 28 Mar 2026 01:15 PM IST
सार

1 अप्रैल 2026 से पड़ोसी राज्य बिहार में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए टाइम ऑफ डे (टीओडी) टैरिफ लागू किया जा रहा है, जिसके बाद संकेत मिल रहे हैं कि छत्तीसगढ़ में भी जल्द ही यही व्यवस्था लागू हो सकती है।

विज्ञापन
with new tariff system starting the game of cheap and expensive electricity in chhattisgarh
सांकेतिक तस्वीर (एआई) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में बिजली खपत के तरीके में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। 1 अप्रैल 2026 से पड़ोसी राज्य बिहार में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए टाइम ऑफ डे (टीओडी) टैरिफ लागू किया जा रहा है, जिसके बाद संकेत मिल रहे हैं कि छत्तीसगढ़ में भी जल्द ही यही व्यवस्था लागू हो सकती है। इस नई प्रणाली के तहत अब बिजली का बिल इस बात पर निर्भर करेगा कि आप किस समय बिजली का उपयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन


नई व्यवस्था के अनुसार बिजली दरें पूरे दिन एक समान नहीं रहेंगी, बल्कि मांग के आधार पर अलग-अलग समय पर बदलती रहेंगी। जब बिजली की खपत ज्यादा होगी, उस दौरान दरें महंगी होंगी, जबकि कम खपत वाले समय में उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। इसका सीधा उद्देश्य बिजली ग्रिड पर दबाव कम करना और उपभोक्ताओं को संतुलित खपत के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन


इस टैरिफ सिस्टम में दिन को तीन हिस्सों में बांटा गया है। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक का समय उपभोक्ताओं के लिए सबसे फायदेमंद माना गया है, जहां बिजली उपयोग पर सामान्य दर से करीब 20 प्रतिशत तक की छूट मिल सकती है। वहीं शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक का समय पीक आवर्स रहेगा, जिसमें बिजली उपयोग करने पर अतिरिक्त 10 प्रतिशत तक अधिक भुगतान करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, इस बदलाव से उपभोक्ताओं को अपनी खपत की योजना बनाने का मौका मिलेगा। यदि लोग भारी बिजली उपकरण जैसे वॉशिंग मशीन, गीजर, मोटर या प्रेस दिन के समय चलाते हैं, तो वे अपने मासिक बिल में अच्छी-खासी बचत कर सकते हैं। स्मार्ट मीटर और मोबाइल एप के जरिए उपभोक्ता अपनी खपत पर नजर रख सकेंगे और उसी हिसाब से उपयोग तय कर पाएंगे।


फिलहाल यह नियम केवल स्मार्ट प्रीपेड मीटर वाले उपभोक्ताओं पर ही लागू होगा। बताया जा रहा है कि चरणबद्ध तरीके से स्मार्ट मीटर लगाने का काम तेजी से किया जा रहा है और आने वाले महीनों में इस व्यवस्था का विस्तार किया जाएगा। पहले भी अधिक खपत वाले उपभोक्ताओं के लिए इस तरह का प्रावधान किया गया था, लेकिन तकनीकी कारणों से इसे पूरी तरह लागू नहीं किया जा सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed