{"_id":"63ccf0c8cf88b40a8c50d297","slug":"wildlife-in-chhattisgarh-leopard-hunted-goat-in-mcb-district-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए ने फिर किया शिकार: चरवाहों के सामने से खींच ले गया बकरा-बकरी, वन विभाग बोला- जंगल में न जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए ने फिर किया शिकार: चरवाहों के सामने से खींच ले गया बकरा-बकरी, वन विभाग बोला- जंगल में न जाएं
Sun, 22 Jan 2023 01:46 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sun, 22 Jan 2023 01:46 PM IST
सार
जनकपुर वन परिक्षेत्र से लगे गांवों में पिछले एक माह से ज्यादा समय से तेंदुए का आतंक छाया हुआ है। तेंदुआ अब तक दो महिलाओं सहित तीन लोगों की जान ले चुका है। वहीं एक घर में घुसकर बच्चे को उठा ले जाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
शिकार की जानकारी मिलने पर जंगल में पहुंचे ग्रामीण।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले में तेंदुए का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अब तेंदुए ने एक बकरा और बकरी का शिकार किया है। खास बात यह है कि तेंदुआ दोनों जानवरों को चरवाहों के सामने से ही खींच कर ले गया। इसके बाद से ग्रामीणों ने दहशत है। वहीं वन विभाग ने ग्रामीणों को जंगल की ओर जाने से मना किया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें...पिंजरे में तेंदुआ: मुर्गे की चक्कर में फंसी मादा, पर आदमखोर है या नहीं, ये पता नहीं; अब नर और शावकों की तलाश
विज्ञापन
चरवाहों से 10 मीटर दूर तेंदुए ने किया शिकार
जानकारी के मुताबिक, चरवाहे अपने मवेशियों को मनेंद्रगढ़ वन मंडल के जनकपुर क्षेत्र में गए थे। वहां ग्राम बरछा और मेहदौली के लगे जंगल में पशुओं को चरा रहे थे, तभी तेंदुए ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि जिस समय तेंदुए ने जानवरों पर हमला किया, तब चरवाहे महज 10 मीटर की दूरी पर थे। तेंदुआ बकरे-बकरी को खींच कर ले गया और मार दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें...आदमखोर तेंदुए का आतंक: खेत से लौट रहे युवक को मारकर घसीट ले गया, जंगल में मिला शव; 36 दिन में चौथी मौत
चार दिन पहले पकड़ी गई थी मादा तेंदुआ
वन विभाग की टीम ने चार दिन पहले एक मादा तेंदुआ को पकड़ा था। मादा तेंदुआ मुर्गा खाने के चक्कर में पिंजरे में घुसी और कैद हो गई। सात दिनों से टीम ने तेंदुए को पकड़ने की कोशिश में लगी थी। इससे पहले तेंदुआ तीन लोगों को मार चुका था। हालांकि पकड़ा गया तेंदुआ ही आदमखोर है, यह स्पष्ट नहीं हो सका। टीम को नर तेंदुए और उसके शावक की भी तलाश है।
यह भी पढ़ें...छत्तीसगढ़: मनेंद्रगढ़ वन मंडल में तेंदुए ने महिला को बनाया शिकार, मौत से परिजनों में मचा कोहराम
35 दिनों में तीन की मौत, एक घायल
- 11 दिसंबर को कुंवारपुर में गौधोरा निवासी 65 वर्षीय महिला फुलझरिया की मौत
- 23 दिसंबर- कुंवारपुर के छपराटोला में तेंदुए के हमले से 8 वर्षीय सुरेश घायल
- 3 जनवरी- सिंगरौली गांव की उमा बैगा 48 वर्ष की मौत
- 15 जनवरी- कुंवारी में रमदमन बैगाद 26 वर्ष की मौत