{"_id":"634be292e8fab65fce4bb1ab","slug":"wifi-zone-was-established-by-district-admin-in-orchha","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narayanpur: ओरछा में विकास की बयार, जिला प्रशासन ने स्थापित किया वाई फाई जोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Narayanpur: ओरछा में विकास की बयार, जिला प्रशासन ने स्थापित किया वाई फाई जोन
Sun, 16 Oct 2022 04:31 PM IST
विजय पुंडीर
एएनआई, नारायणपुर
एएनआई, नारायणपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 16 Oct 2022 04:31 PM IST
सार
नक्सल प्रभावित ओरछा में वाई-फाई जोन से स्थानीय लोगों को आसानी से इंटरनेट की सुविधा मिलेगी। 24 घंटे इंटरनेट कनेक्टिविटी की उपलब्धता रहने से यहां के लोग खुश नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
इंटरनेट की सुविधा का लाभ उठाते युवा
- फोटो : ANI
विस्तार
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिला प्रशासन द्वारा ओरछा में वाईफाई जोन की स्थापना की गई। 24 घंटे इंटरनेट कनेक्टिविटी की उपलब्धता रहने से यहां के लोग खुश नजर आ रहे हैं। बता दें कि ओरछा के स्थानीय प्रतिनिधि और युवाओं ने आदिवासी स्कूल और छात्रावास होने के कारण इंटरनेट सुविधा की निरंतर उपलब्धता की मांग की थी।
विज्ञापन
Narayanpur, Chhattisgarh | Wifi zone was established by district admin in Orchha. Local rep & youths of Orccha demanded continuous availability of internet facility as tribal schools & hostels are there. Orchha & areas within a 5 km radius to have 24-hr internet connectivity: DM pic.twitter.com/ZDwPbSand6
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) October 16, 2022विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने बताया कि नक्सल प्रभावित ओरछा में वाई-फाई जोन से स्थानीय लोगों को आसानी से इंटरनेट की सुविधा मिलेगी। यहां के लोगों का कहना है कि पहले हमें जानकारी प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, बाहर की घटनाओं के बारे में पता नहीं होता था। लेकिन अब हमें इंटरनेट के माध्यम से कई तरह की जानकारी मिलती है।