फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   White tiger Kishan dies of cancer at Maitri Baag zoo in Chhattisgarh

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ चिड़ियाघर में सफेद बाघ की मौत, कैंसर से पीड़ित था 'किशन'

Thu, 01 Sep 2022 02:51 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, दुर्ग
पीटीआई, दुर्ग Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 01 Sep 2022 02:51 AM IST
सार

अधिकारियों ने बताया कि बाघ को कैंसर हो गया था और उसका इलाज मैत्री बाग के पशु चिकित्सकों तथा दुर्ग जिले के अंजोरा पशु चिकित्सालय के वन्यजीव विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में चल रहा था।

विज्ञापन
White tiger Kishan dies of cancer at Maitri Baag zoo in Chhattisgarh
टाइगर सफारी - फोटो : ANI

विस्तार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के मैत्री बाग चिड़ियाघर में 'किशन' नाम के नौ वर्षीय नर सफेद बाघ की मौत हो गई। वह कैंसर से पीड़ित था। मैत्री बाग के अधिकारियों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि भिलाई इस्पात संयंत्र के मैत्री बाग में मंगलवार को नौ वर्षीय सफेद बाघ किशन की मौत हो गई। वह कैंसर से पीड़ित था। मैत्री बाग का रखरखाव भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) द्वारा किया जाता है। यह देश की सबसे बड़ी स्टील निर्माता स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) की एक प्रमुख इकाई है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि बाघ को कैंसर हो गया था और उसका इलाज मैत्री बाग के पशु चिकित्सकों तथा दुर्ग जिले के अंजोरा पशु चिकित्सालय के वन्यजीव विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में चल रहा था। उन्होंने बताया कि मंगलवार को बाघ की मृत्यु के बाद वरिष्ठ वन अधिकारियों की मौजूदगी में उसका पोस्टमार्टम किया गया तथा शाम को उसका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि किशन का जन्म वर्ष 2013 में हुआ था। उसकी मां कमला (बाघिन) की मौत वर्ष 2016 में हो गई थी। उन्होंने बताया कि किशन की मां ने पांच सफेद बाघों को जन्म दिया था, जिसमें से तीन को गुजरात के राजकोट चिड़ियाघर में भेजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed