{"_id":"65e9a1fa2943d2c395088369","slug":"white-bear-cubs-seen-after-long-time-in-marwahi-forest-division-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: मरवाही वन मंडल में लंबे समय के बाद दिखे सफेद भालू के शावक, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: मरवाही वन मंडल में लंबे समय के बाद दिखे सफेद भालू के शावक, देखें वीडियो
Thu, 07 Mar 2024 05:13 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 07 Mar 2024 05:13 PM IST
सार
मरवाही वन मंडल में लंबे समय के बाद एक बार फिर एक साथ दो सफेद भालू के शावक नजर आए हैं। हालांकि वन विभाग ने इसकी पुष्टि नही की है, लेकिन वन अधिकारी मामले में जानकारी जुटा रहे हैं।
विज्ञापन
सफेद भालू के शावक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मरवाही वन मंडल में लंबे समय के बाद एक बार फिर एक साथ दो सफेद भालू के शावक नजर आए हैं। वीडियो में मादा भालू अपनी पीठ पर दो सफेद भालू शावकों को लेकर चलती हुई नजर आ रही है। करीब दो साल पहले यहां सफेद भालू दिखे थे, जिसकी मौत एक कुएं में गिरकर हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
दरअसल, यहां गौरेला निवासी अभिषेक राजपूत अपने साथियों के साथ वापस गौरेला लौट रहे थे, तभी मरवाही के डोंगरिया गांव के पास स्थित एकलव्य स्कूल के पास सड़क किनारे यह नजारा दिखाई दिया। जिसको उन्होंने अपने मोबाइल के कैमरे में भी कैद करने का प्रयास किया। इसमें नजर आ रहा है कि मादा भालू की पीठ में दो सफेद भालू बच्चे लदे हुए हैं और मादा भालू उनको लेकर चल रही है।
विज्ञापन
कुछ दूर आगे जाने के बाद अंधेरे में जंगल में वह चली गई। इस बारे में अभिषेक राजपूत ने बताया कि कल मादा भालू की पीठ में उसके शावक दोनों सफेद रंग के थे और दोनों अठखेलियां कर रहे थे। हालांकि वन विभाग ने इसकी पुष्टि नही की है, लेकिन वन अधिकारी मामले में जानकारी जुटा रहे हैं। साथ ही स्थानीय वन कर्मचारियों को मामले की जानकारी जुटाने का निर्देश दिया है।