{"_id":"64467811a3a339e050079e83","slug":"weather-condition-today-24-april-in-chhattisgarh-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather News: छत्तीसगढ़ के 24 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट जारी, आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather News: छत्तीसगढ़ के 24 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट जारी, आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश
Mon, 24 Apr 2023 06:07 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Mon, 24 Apr 2023 06:07 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मौसम ने करवट बदली है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ओला वज्रपात हो रही है। छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मौसम ने करवट बदली है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ओला वज्रपात हो रही है। छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने प्रदेश में कल सुबह तक बस्तर, दुर्ग संभाग के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है। रायपुर और बिलासपुर संभाग के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं गरियांबद और बेमेतरा जिले में मूसलाधार बारिश हुई है।
विज्ञापन
इन जिलों में अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने प्रदेश के बस्तर, बेमेतरा, बीजापुर, बिलासपुर, दंतेवाड़ा, कबीरधाम, कांकेर, कोंडागांव, मुंगेली, नारायणपुर और सुकमा जिले के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए कहा कि कुछ जिलों में गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरेगी। एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि भी होगी। प्रदेश के बालोद, बलौदाबाजार, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, जांजगीर, कोरबा, कोरिया, महासमुंद, रायपुर, राजनांदगांव, सूरजपुर, सरगुजा जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में गरज चमक के साथ आंधी, वज्रपात और बारिश की चेतावनी जारी की गयी है।
विज्ञापन