फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Weather condition in chhattisgarh today 8 March

Chhattisgarh weather: छत्तीसगढ़ में द्रोणिका का प्रभाव, तेज आंधी के साथ हल्की बारिश के आसार,वज्रपात की संभावना

Sat, 08 Apr 2023 12:59 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 08 Apr 2023 12:59 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम ने करवट फेरी है। द्रोणिका की वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। आगामी दो-तीन दिन तक प्रदेश का मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

विज्ञापन
Weather condition in chhattisgarh today 8 March
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम ने करवट फेरी है। द्रोणिका की वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। आगामी दो-तीन दिन तक प्रदेश का मौसम ऐसा ही बना रहेगा। आज शनिवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में अंधड़ चलने और मध्यम हल्की बारिश होने के आसार हैं। प्रदेश के मध्य क्षेत्र और बस्तर संभाग में हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। रायपुर में शाम तक मध्यम बारिश होने की संभावना है। 

विज्ञापन


प्रदेश के दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर , पेंड्रा रोड, कोरबा,  कबीरधाम और राजनांदगांव में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा का कहना है कि तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। बाहर से आने वाली नम हवाओं की वजह से गर्मी का प्रभाव कम रहेगा। 
विज्ञापन


रायपुर में सुबह से ही बादल छाए 
राजधानी रायपुर में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। हल्की ठंडी हवाएं चल रही हैं। सुबह में कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हुई। बीते दिनों से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई जगह हल्की बूंदाबांदी भी हुई। आंधी के चलते कई होर्डिंग्स भी उखड़ गए। कई जगह बिजली गुल रही। वहीं कई जगह ट्रांसफार्मर पर पेड़ गिर गए। भाठागांव बस स्टैंड रोड पर एक पेड़ धराशायी होकर बिजली ट्रांसफार्मर के ऊपर गिर गया। नगर निगम और बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर पेड़ को हटवाया।  इस दौरान यातायात प्रभावित रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed