फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Weather changes in the capital Raipur, rain with strong storm, know IMD alert

Raipur Weather News: राजधानी रायपुर में बदला मौसम का मिजाज, तेज अंधड़ के साथ बारिश, जानें IMD का अलर्ट

Fri, 18 Apr 2025 03:56 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 18 Apr 2025 03:56 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर मौसम का मिजाज बदल हुआ है। सुबह की तेज धूप के बाद दोपहर में मौसम पूरी तरह बदल गया है। राजधानी में तेज अंधड़ के साथ बारिश हो रही है। गरज चमक साथ हो रही बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और तेज धूप से राहत मिली है।  

विज्ञापन
Weather changes in the capital Raipur, rain with strong storm, know IMD alert
Raipur Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर मौसम का मिजाज बदल हुआ है। सुबह की तेज धूप के बाद दोपहर में मौसम पूरी तरह बदल गया है। राजधानी में तेज अंधड़ के साथ बारिश हो रही है। गरज चमक साथ हो रही बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और तेज धूप से राहत मिली है।  
विज्ञापन


राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अन्य कई जिलों में मौसम का मिजाज बदल हुआ है। कई हिस्सों में बादल छाए हुए हैं, तो कहीं गरज चमक के साथ बौछारें पड़ रही हैं। वहीं एक दो जगहों पर तेज हवाएं चल रही है। मौसम एक्सपर्ट ने चेतावनी दी थी। आज शुक्रवार को प्रदेश कई इलाकों में ऐसे ही मौसम बने रहने की संभावना है।  
विज्ञापन

 
मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों में मध्य भागों में दिन का पारा दो से चार डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है। वहीं उत्तर भागों में दो से तीन डिग्री और दक्षिण भागों में एक से दो डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस बीच आगामी पांच दिनों तक प्रदेश में मेघ-गर्जन की गतिविधि जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज शुक्रवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में शाम के समय बादल छाए रहने और तेज हवाओं के साथ गरज चमक और बारिश की आशंका जताई थी। वहीं एक दो जगहों पर गरज चमक के साथ हल्की मध्यम बारिश और एक दो जगहों पर तेज हवाएं चलने की संभावना है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के एक दो जगहों पर मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश हुई है। हालांकि इससे तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed