{"_id":"cf1a45e2a4a0c958f90347e9c7e58231","slug":"we-did-not-send-anyone-to-die-in-jheeram-ghati","type":"story","status":"publish","title_hn":"'कांग्रेसियों को हमने नहीं भेजा था मरने के लिए'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'कांग्रेसियों को हमने नहीं भेजा था मरने के लिए'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 27 Jul 2013 01:18 PM IST
विज्ञापन
बस्तर की जीरम घाटी में हुए नरसंहार के दो महीने बाद छत्तीसगढ़ के जल संसाधन मंत्री रामविचार नेताम ने कहा है कि हमने कांग्रेसियों को मरने के लिए नहीं भेजा था।
विज्ञापन
सभी कांग्रेसी अपनी गलती से मारे गए हैं। नेताम के इस विवादित बयान से एक बार फिर माओवादी हमले के विवाद को हवा मिल गई है।
मुख्यमंत्री रमन सिंह की मौजूदगी में मंत्री नेताम न कहा कि जीरम घाटी में कांग्रेसी नेता अपनी गलती से मारे गए थे। इसमें भाजपा सरकार का कोई हाथ नहीं था। कांग्रेसी नेताओं को संभलकर जाना चाहिए था। इसमें सरकार की कोई चूक नहीं है।
विज्ञापन
सीडी कांड से ध्यान हटाने की रणनीति
रामविचार नेताम बयानों के मामले में आमतौर पर संयमित और शांत माने जाते हैं। बयानों को लेकर वे कभी विवादास्पद नहीं रहे। लेकिन जीरम घाटी मामले में उनके हालिया बयान से राजनीकित विश्ललेषक चौंक गए हैं।
विज्ञापन
उनका मानना है कि यह बयान इंदिरा बैंक घोटाला सीडी कांड से लोगों का ध्यान हटाने की रणनीति का हिस्सा हो सकता है।