फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Waterlogging on Mahadevghat to Bhathagaon road in raipur Chhattisgarh,people trouble

ये तालाब नहीं सड़क है: महादेवघाट से भाठागांव रोड पर जलभराव, जान हथेली पर लेकर पार कर रहे लोग, निगम बेपरवाह

Thu, 03 Aug 2023 07:37 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 03 Aug 2023 07:37 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में बीते तीन दिनों से भारी बारिश हो रही है। इस वजह से राजधानी रायपुर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति है। महादेव घाट से भाठागांव और काठाडीह को जोड़ने वाली सड़क का बुरा हाल है।

विज्ञापन
Waterlogging on Mahadevghat to Bhathagaon road in raipur Chhattisgarh,people trouble
महादेवघाट से भाठागांव रोड पर जलभराव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में बीते तीन दिनों से भारी बारिश हो रही है। इस वजह से राजधानी रायपुर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति है। महादेव घाट से भाठागांव और काठाडीह को जोड़ने वाली सड़क का बुरा हाल है। यहां के वाइट इटालिया कॉलोनी के पास जलजमाव से लोगों को आवागमन दूभर हो गया है। लोगों अपनी जान हथेली पर लेकर आना जाना कर रहे हैं। यहां पर सड़क दो से तीन फीट तक पानी भरा हुआ है। मामले में नगर निगम और पीडब्लयूडी विभाग उदासीन है। नगर निगम के अधिकारी सुध नहीं ले रहे हैं। इस वजह से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन




विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन




इतना ही नहीं पानी की वजह से सड़क भी खराब हो चुकी है। बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं। लोग इन गड्डों में गिरकर हादसे के शिकार हो रहे हैं। इस रास्ते से आने जाने वाले राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है। यहां कमर तक पानी भरा हुआ है। इस रास्ते से आने लोगों की बाइक खराब हो जा रही है।




कई लोगों की मोटरसाइकिल, स्कूटी खराब हो जा रही है। कई लोग बाइक, वाहन को पैदल ही लेकर रास्ता पार करते दिखे। सबसे ज्यादा परेशानी वाइट इटालिया कॉलोनी के रहवासियों और स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्रों, शिक्षकों को हो रही है। कई लोगों के वाहन खराब हो जा रहे हैं, तो कई धक्का मारते हुए हुए दिख रहे है, तो वहीं कोई इस परेशानी के लिए नगर निगम के जिम्मेदारों को कोस रहा है। इस सड़क से ज्यादातर लोग भाठागांव, महादेवघाट, रायपुरा, अम्लेश्वर, काठाडीह और नवा रायपुर के लिए आना-जाना करते हैं। 




महापौर को सौंपा ज्ञापन
यहां सड़क के दोनों ओर नाली न होने से पूरा पानी सड़क से होकर गुजर रहा है। पानी की निकासी नहीं होने से दूर-दूर तक सड़क ही नहीं दिख रही है। सड़क तालाब या नदी जैसे दिख रही है। वहीं यहां पर बने प्राइवेट कॉलोनी वाइट इटालिया में टाउन एंडी कंटी प्लानिंग के नियमों की धज्जियां उड़ाई गई है। इस वजह से कॉलोनी का पानी भी सड़क से होकर गुजर रहा है। नाले का पानी भी सड़क पर बह रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत रात में आने वाले लोगों को होती है। उन्हें पता ही नहीं चलता की सड़क कहां है।




सबसे ज्यादा परेशानी यहां के रहवासियों को हो रही है। लोगों ने इस समस्या से नगर निगम महापौर एजाज ढेबर को अवगत कराया है। उन्हें ज्ञापन भी सौंपा है। इसके बाद भी स्थिति जस की तस है। नगर निगम ने अभी तक कोई सुध नहीं ली है। कालोनी के लोगों ने बताया कि मामले की शिकायत रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विधायक बृजमोहन अग्रवाल से भी की है पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। 



निचले भागों में जलभराव
दूसरी ओर प्रदेश के कई नदी नाले उफान मार रहे हैं। निचले भागों में जलभराव की स्थिति है। सड़कों पर पानी के बहाव से लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। कई लोग रूट बदलकर आना-जाना कर रहे हैं। आज भी प्रदेश के अधिकांश जगहों पर हल्की बारिश और कई स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed