फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   voting for three-tier panchayat and nikay by-elections in chhattisgarh today

छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत-निकाय उपचुनाव: 12 जिलों के 14 निकायों और पंचायत की 735 सीटों पर वोटिंग खत्म

Mon, 09 Jan 2023 11:14 AM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कवर्धा/रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कवर्धा/रायपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 09 Jan 2023 11:14 AM IST
सार

नगरीय निकाय के लिए मतगणना चल रही है। सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे। इनकी मतगणना 12 जनवरी की सुबह 9 बजे से होगी। तब तक बैलेट बॉक्स संबंधित स्ट्रांग रूम में रहेंगे। मतदान बैलेट पेपर के जरिए होगा। 

विज्ञापन
voting for three-tier panchayat and nikay by-elections in chhattisgarh today
कवर्धा में मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकाय में खाली हुई सीटों के लिए मतदान खत्म हो गया है। इसके लिए रविवार को दलों को रवाना किया गया था। पंचायत के लिए मतदान सुबह 8 बजे से 3 बजे तक हुआ। इसके बाद वोटों की गिनती हुई। वहीं नगरीय निकाय के लिए सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले डाले गए। इनकी मतगणना 12 जनवरी की सुबह 9 बजे से होगी। तब तक बैलेट बॉक्स संबंधित स्ट्रांग रूम में रहेंगे। दोनों ही चुनावों में मतदान बैलेट पेपर के जरिए हुआ। 

विज्ञापन


निकाय में 15 पार्षदों के रिक्त पद 
छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, नगर पालिका उप निर्वाचन 2022-23 के तहत राज्य के 12 जिलों के 14 नगरीय निकायों में मतदान हुआ। इनमें 15 पार्षद पदों के लिए 38 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में रहे। वहीं राज्य में एक जिला पंचायत सदस्य, 10 जनपद पंचायत सदस्य, 127 सरपंच और 597 पंच सहित 735 रिक्त पदों पर मतदान हुआ। नगर पालिक निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के निर्वाचन दलीय आधार पर हुए। 
विज्ञापन


निकाय के लिए 50 नामांकन भरे गए, 38 मैदान में
निकाय चुनाव के लिए 16 दिसंबर से नामांकन पत्र भरना शुरू किए गए थे। राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि नगरपालिका उप निर्वाचन के लिए 14 नगरीय निकायों में 50 अभ्यर्थियों ने नामांकन भरा था। नामांकन पत्रों की संवीक्षा में 2 नामांकन खारिज किए गए। नाम वापसी की अंतिम तिथि तक 10 के नाम वापस लेने के बाद 38 अभ्यर्थी चुनाव लड़ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन निकायों में होंगे चुनाव
निकाय    वार्ड उम्मीदवार की संख्या
बिलासपुर नगर निगम 16 3
नगर पंचायत बलौदा 5 2
नगर पंचायत नया बारद्वार 7 2
नगर निगम रायगढ़ 27 5
नगर पंचायत प्रेमनगर 12 3
नगर पंचायत लखनपुर 14 2
नगर परिषद मनेंद्रगढ़ 3 2
नगर निगम चिरमिरी 22 3
नगर परिषद बलौदाबाजार 5 2
नगर पंचायत आमदी 2 2
नगर पंचायत आमदी 9 2
नगर पंचायत डोंगरगांव 1 2
नगर परिषद डोंगरगढ़ 6 2
नगर परिषद कवर्धा 19 4
नगर पंचायत पखांजूर 13 2

मतदान को लेकर बिलासपुर में रहा उत्साह
बिलासपुर नगर निकाय उप निर्वाचन 2022-23 अंतर्गत नगर निगम बिलासपुर के वार्ड नंबर 16 में पार्षद पद के लिए मतदान  हुआ 52.18 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। दरअसल, जिला निर्वाचन कार्यालय बिलासपुर द्वारा जारी अंतिम आंकड़ों के अनुसार 52.18 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। कड़ाके की ठंड की परवाह न करते हुए बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने मतदान केंद्रों में पहुंचे। पार्षद पद के मतों की गणना 12 जनवरी को की जायेगी। ब्रजेश मेमोरियल कन्या उमावि हिंदी मीडियम स्कूल में स्ट्रॉन्ग रूम और मतगणना का कार्य संपन्न होगा। वार्ड क्रमांक 16 के उप चुनाव में पहली बार मतदान करने आई 18 वर्षीय अंशिका दुबे ने मतदान करने के बाद खुशी जाहिर की। ठिठुरन भरी ठंड में बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। 90 वर्षीय बुजुर्ग बुधवारा बाई ने लोकतंत्र के इस पर्व में हिस्सा लिया। 75 वर्षीय दिव्यांग मतदाता बसन्ता बाई सूर्यवंशी ने भी उत्साह से मतदान किया। बिलासपुर के कुदुदंड वार्ड 16 की पूर्व पार्षद निधि जैन की मौत के बाद से यह वार्ड खाली था। जिसके बाद उप चुनाव की प्रक्रिया हुई। इस बार उपचुनाव में 3 प्रत्याशी मैदान पर हैं। भाजपा से श्रद्धा जैन,कांग्रेस से अनिता कश्यप और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में शैल यादव चुनावी मैदान में है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed