फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Vishnudev Sai government kept its promise: transferred difference amount paddy farmer account

विष्णुदेव साय सरकार ने निभाया वादा: किसानों के खाते में ट्रांसफर की धान की अंतर राशि, फटाफट चेक करें अकाउंट

Tue, 12 Mar 2024 02:48 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर/जांजगीर-चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर/जांजगीर-चांपा Published by: अमन कोशले Updated Tue, 12 Mar 2024 02:48 PM IST
सार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मंगलवार को छत्तीसगढ़ के किसानों के खाते में धान की अंतर राशि ट्रांसफर कर दी है। राज्य के लगभग 24 लाख 75 हजार किसानों को 13 हजार 320 करोड़ रुपये की आदान सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की गई है।

विज्ञापन
Vishnudev Sai government kept its promise: transferred difference amount paddy farmer account
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों के खाते में ट्रांसफर की धान की अंतर राशि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मंगलवार को छत्तीसगढ़ के किसानों के खाते में धान की अंतर राशि ट्रांसफर कर दी है। राज्य के लगभग 24 लाख 75 हजार किसानों को 13 हजार 320 करोड़ रुपये की आदान सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की गई है। इस दौरान कृषि मंत्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री डायल दास बघेल समेत भाजपा नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके साथ ही केन्द्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए।  
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय संबोधित करते हुए कहा कि आज वह शुभ दिन है, जब यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत किसान भाइयों के बैंक खातों में 13 हजार 320 करोड़ रुपए की आदान सहायता राशि का अंतरण किया जा रहा है। प्रदेश के 151 जगहों पर यह कार्यक्रम हो रहा है। आज के कार्यक्रम में 24 लाख 75 हजार से अधिक किसानों के खातों में राशि भेजी जा रही है। इनमें से 24 लाख 72 हजार से अधिक वे किसान हैं, जिन्होंने इस साल धान बेचा था। इन्हें 13 हजार 289 करोड़ रुपए की अंतर की राशि दी जा रही है। इसी तरह 02 हजार 829 धान बीज उत्पादक किसानों को भी बीज निगम के माध्यम से अंतर राशि, 31 करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान किया जा रहा है। 
विज्ञापन


कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़ कर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश चहुमुखी विकास कर रहा है। मोदी जी हर विभाग के लिए जनता के हित में बहुत सारे पैसे दे रहे हैं, इन पैसों को खर्च करने में हमारे पसीने छूट जाते हैं। मोदी ने महिलाओं का सम्मान किया, किसानों के लिए ऐसी योजनाएं बनाई जिनसे उन्हें आर्थिक मजबूती मिली। छत्तीसगढ़ का विकास अब जेट गति से आगे जाएगा। छत्तीसगढ़ की जनता ने अच्छे-अच्छे गणित फैल कर दिए। 15 साल छत्तीसगढ़ में डॉ. रमन सिंह की सरकार रही। चारो तरफ विकास हुआ। छत्तीसगढ़ में महज तीन महीने सरकार बने हुई है, इन तीन महीनों में काम बड़ा आगे बढ़ा। ऐसा लग रहा है मानो छत्तीसगढ़ में धन की बरसात हो रही है। 22 जनवरी का दिन कोई नहीं भूल सकता, 500 वर्षों के कड़े संघर्ष के बाद आज अयोध्या में सरयू नदी के तट पर हमारे श्रीरामलला मुस्कुरा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांजगीर-चांपा के एक लाख 22 हजार 836 को किसानों को मिला 587 करोड़ 58 लाख रुपये की अंतर की राशि
वहीं जांजगीर-चांपा जिले के एक लाख 22 हजार 836 को किसानों को कृषक उन्नति योजना के तहत 587 करोड़ 58 लाख रुपये की अंतर की राशि मिला है। जिसे पाकर किसानों के चेहरे खिल उठें, ऑडिटोरियम में जमकर मोदी-मोदी के नारे लगने लगे। किसानों ने कहा इस बार मोदी सरकार, 400 सीटों से पर की बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया। छत्तीसगढ़ के मुख्या विष्णुदेव साय ने बटन दबाकर राशि प्रदान की है। जिला ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें 500 से अधिक किसान कार्यक्रम में शामिल हुए। 


किसानों के खातों में धान की 2183 रुपये की दर से पैसा खाते में जमा किया गया था। अंतर की राशि 917 रुपये की राशि बची हुई थी,जिससे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 12 मार्च को जारी करने का वादा किसानों से  किया था। जिसे आज पूरा करते हुए जो अंतर की राशि 917 रुपये किसानों के खातों में भेजी गई है। जिसे पाकर किसानों की चेहरे खिल उठें,किसानों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारे ऑडिटोरियम में लगने लगे और छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री का दिल से धन्यवाद कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed