फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Vishal Kanwar Yatra in Raipur: CM Bhupesh, MLA Vikas and BJP leader Ravindra Singh participated

रायपुर में पहली बार निकली विशाल कांवड़ यात्रा: CM भूपेश, MLA विकास और बीजेपी नेता रविंद्र सिंह हुए शामिल

Mon, 21 Aug 2023 05:21 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 21 Aug 2023 05:21 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पहली बार विशाल कांवड़ यात्रा निकाली गई। सावन सोमवार को दो कांवर यात्रा निकाली गई।

विज्ञापन
Vishal Kanwar Yatra in Raipur: CM Bhupesh, MLA Vikas and BJP leader Ravindra Singh participated
रायपुर में पहली बार निकली विशाल कांवर यात्रा: - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पहली बार विशाल कांवड़ यात्रा निकाली गई। सावन सोमवार को दो कांवड़ यात्रा निकाली गई। एक तरफ विधायक विकास उपाध्याय ने मारूति मंगलम भवन गुढियारी से दिव्य कांवड़ यात्रा निकाली, जो महादेव घाट पहुंचकर खत्म हुई।

विज्ञापन




इसमें सीएम भूपेश बघेल कांवड़ लेकर निकले। बड़ी संख्या में श्रद्दालु कांवड़ लेकर महादेव के दर पर पहुंचे। कांवर यात्रा शहर के चौक-चौराहों को होती हुई महादवे घाट स्थित हटकेश्वरनाथ मंदिर पहुंची। 
विज्ञापन







दूसरी ओर बीजेपी नेता और मीडिया विभाग के सदस्य रविंद्र सिंह ने भी बिरगांव से मनोकामना कांवड़ यात्रा निकाली। इसमें बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव भी शामिल हुए। हजारों की संख्या में कांवड़िए शामिल होकर महादेव पहुंचे। ढोल-नगाड़े और डीजे की धुन पर कांवड़िए झूमते गाते हुए महादेव घाट मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन





इस दौरान आकर्षक झांकी भी निकाली गई। जिसे लोग देखते ही रह गए। बीरगांव से लेकर महादेवघाट तक हर-हर महादेव के जयकारे लगते रहे। पूरा हटकेश्वर नाथ मंदिर बम-बम भोले के जयघोष से गूज उठा। इस कांवड़ यात्रा में छत्तीसगढ़ समेत यूपी-बिहार के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।



चौक-चौराहों पर भंडारे का आयोजन
कांवर यात्रा का लोगों ने जगह-जगह जमकर स्वागत किया। चौक-चौराहों पर भंडारे का आयोजन कर प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान बम-बम भोले के जयकारे लगते रहे। बच्चे, युवा, महिलाएं, बुजुर्ग आदि लोग बड़ी संख्या में कांवड़ यात्रा में शामिल हुए।  






इन मार्गों से होकर निकली कांवड़ यात्रा
मनोकामना कांवर यात्रा  बीरगांव, बुधवारी बाजार, व्यास तालाब चौक, भनपुरी, फाफाडीह, जेल रोड, शास्त्री चौक, निगम चौक, बूढातालाब, लाखनेनगर चौक, रायपुर चौक होते हुए महादेवघाट पहुंची। 





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed