{"_id":"67efaa67760a4abb82002c4b","slug":"violent-clash-between-two-groups-after-the-death-of-a-worker-in-jagannath-steel-plant-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: जगन्नाथ स्टील प्लांट में मजदूर की मौत के बाद दो गुटों में हिंसक झड़प, 12 लोगों के खिलाफ बलवा का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: जगन्नाथ स्टील प्लांट में मजदूर की मौत के बाद दो गुटों में हिंसक झड़प, 12 लोगों के खिलाफ बलवा का मामला दर्ज
Fri, 04 Apr 2025 03:29 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 04 Apr 2025 03:29 PM IST
सार
बालोद जिले के जगन्नाथ स्टील प्लेट प्लांट में मजदूर की मौत हो गई थी। इसके बाद वहां दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। मामले में पुलिस ने दोनों तरफ के लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
दो गुटों में हिंसक झड़प
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हितकसा जगन्नाथ स्टील प्लेट प्लांट में मजदूर की मौत के बाद से उपजे विवाद और दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों पक्षों से छह-छह लोगों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया है। बलवा का मामला दर्ज कर जांच किया जा रहा है।
विज्ञापन
दरअसल, जिन कर्मचारियों ने प्लांट के अंदर जाकर मारपीट की थी, उनके खिलाफ प्रबंधन के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है। वहीं, ग्रामीणों ने मारपीट की थी तो कर्मचारियों ने शिकायत दर्ज कराई, तब मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले को सुलझाने में लगी हुई है और प्रबंधन से भी उच्च स्तरीय चर्चा की जा सकती है।
विज्ञापन
स्थानीय ग्रामीण कर्मचारी यहां पर स्थानीय भर्ती की मांग कर रहे हैं। वहीं, प्रबंधन द्वारा बाहर राज्यों से लाकर कर्मचारियों की भर्ती की गई है। इसी दरमियान एक बिहार के मजदूर की प्लांट में हादसे में मौत हो गई। इसके बाद से यह मामला और तेज हो गया और विवाद इतना बड़ा की झड़प हो गई। हड़ताल कर रहे टेंट को भी आग लगा दिया गया। मृतक मजदूर का नाम श्रवण चौहान (42) बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है। मृतक का शव अब गृह ग्राम भेजा गया है।
विज्ञापन
इन धाराओं के तहत मामला दर्ज
पुलिस अधीक्षक एसआर भगत ने बताया कि पूरे मामले में शांति स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है। अभी तक धारा 191, 190, 115, 396, 351 के तहत मामला दर्ज कर जांच किया जा रहा है। यह पूरा मामला स्थानीय मजदूरों को काम पर न रखने से जुड़ा हुआ है। जब प्लांट की स्थापना हुई थी तो वहां पर दर्जन भर गांव के लोगों की बैठक में जनसुनवाई में कंपनी ने इस बात को माना था कि स्थानीय मजदूरों को कम पर रखा जाएगा, लेकिन प्लांट अब खुल चुका है और यहां पर बाहर के मजदूरों को काम में रखा जा रहा है। हालांकि मैनेजमेंट की तरफ से अब तक कोई भी आधिकारिक बयान पूरे मामले में जारी नहीं किया गया है।
हिंसक हो चुका था विवाद
आपको बता दें कि पूरा मामला हिंसक जब हुआ तो यहां पर भगवान के झंडे को भी नहीं बख्शा गया। इस दौरान जमकर गाली-गलौज भी सुनने को मिली थी। पुलिस और औद्योगिक सुरक्षाबल के लोगों ने मामला संभाला। अब तक औद्योगिक क्षेत्र की यह बढ़ घटना है।