फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Violation of Ayushman Bharat Scheme guidelines: 3 private hospitals in Mahasamund district suspended 3 months

आयुष्मान भारत योजना के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन: महासमुंद जिले के तीन निजी अस्पताल तीन माह के लिए निलंबित

Wed, 12 Nov 2025 05:22 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 12 Nov 2025 05:22 PM IST
सार

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने पर महासमुंद जिले के तीन निजी अस्पतालों को योजना से तीन माह के लिए निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Violation of Ayushman Bharat Scheme guidelines: 3 private hospitals in Mahasamund district suspended 3 months
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने पर महासमुंद जिले के तीन निजी अस्पतालों को योजना से तीन माह के लिए निलंबित कर दिया गया है। इन अस्पतालों में महानदी हॉस्पिटल (महासमुंद), सेवा भवन हॉस्पिटल (ग्राम जगदीशपुर, पिथौरा) और अंबिका हॉस्पिटल (ग्राम खरखरी, सरायपाली) शामिल हैं।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव ने बताया कि निलंबन अवधि के दौरान इन तीनों अस्पतालों में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत इलाज की सुविधा नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि योजना के तहत पात्र मरीजों को निर्धारित पैकेज के अनुसार निःशुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान की जानी चाहिए, लेकिन इन अस्पतालों द्वारा दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा था।
विज्ञापन


डॉ. राव ने बताया कि यदि कोई पंजीकृत अस्पताल आयुष्मान कार्डधारी मरीजों का निःशुल्क इलाज करने से मना करता है या योजना के नियमों का उल्लंघन करता है, तो इसकी शिकायत टोल फ्री नंबर 104 पर की जा सकती है। साथ ही नागरिक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय अथवा खण्ड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में भी लिखित शिकायत दर्ज करा सकते हैं। योजना से जुड़ी विस्तृत जानकारी भी टोल फ्री नंबर पर प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed