फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   vinod verma plea for bail in high court in the chhattisgarh minister alleged sex cd case

मंत्री सीडी केस: पत्रकार विनोद वर्मा जमानत के लिए गए हाईकोर्ट, 27 नवंबर तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

Mon, 13 Nov 2017 09:08 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Mon, 13 Nov 2017 09:08 PM IST
विज्ञापन
vinod verma plea for bail in high court in the chhattisgarh minister alleged sex cd case
विनोद वर्मा - फोटो : Amar Ujala
छत्तीसगढ़ के एक मंत्री के कथित अश्लील सीडी मामले में गिरफ्तार वरिष्ठ पत्रकार विनोद वर्मा ने जमानत याचिका हाईकोर्ट में दायर की है। वहीं वर्मा की न्‍यायिक हिरासत को रायपुर कोर्ट ने आगामी 27 नवंबर तक बढ़ा दिया है। 
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ की बिलासपुर हाईकोर्ट में जमानत याचिका वर्मा के करीबी रिश्तेदार ने दायर की है। रायपुर में जिला अदालत ने विनोद वर्मा की जमानत नामंजूर कर दी थी। 
विज्ञापन


अदालत ने विनोद वर्मा को 13 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा था। रिमांड अवधि खत्म होने पर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए और बढ़ा दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ की रायपुर जिला पुलिस ने विनोद वर्मा को 27 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से गिरफ्तार किया था। वर्मा 31 अक्टूबर से न्यायिक हिरासत में हैं। 14 दिन की रिमांड के दौरान विनोद वर्मा की जमानत याचिका दो बार खारिज की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed