{"_id":"65f0414c67b4538a910de2cb","slug":"villagers-blocked-roads-troubled-by-electricity-and-road-problems-in-kanker-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली-सड़क की समस्या: कई गांव के लोगों ने किया चक्काजाम, कहा- प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया तो होगा उग्र आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली-सड़क की समस्या: कई गांव के लोगों ने किया चक्काजाम, कहा- प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया तो होगा उग्र आंदोलन
Tue, 12 Mar 2024 06:03 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
Published by: श्याम जी.
Updated Tue, 12 Mar 2024 06:03 PM IST
सार
कांकेर में ग्रामीण व किसानों ने चक्काजाम किया। ग्रामीण खस्ताहाल सड़क और बिजली की समस्या से परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर शासन-प्रशासन उनकी समस्याओं का जल्द निराकरण नहीं करेगा तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांकेर में मंगलवार को 10 से अधिक गांव के ग्रामीण व किसानों ने चक्काजाम किया। ग्रामीण खस्ताहाल सड़क और बिजली की समस्या से परेशान हैं। भारी वाहनों की वजह से सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। वहीं,लो वोल्टेज व बिजली की आंख मिचौली से किसानों की फसल चौपट हो रही है।
विज्ञापन
बिजली की समस्या से बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित है। शिकायत के बाद भी विभागों की अनदेखी से आक्रोशित ग्रामीणों ने बाईपास मार्ग जाम कर दिया। ग्रामीण सड़क पर टेंट लगाकर लगभग ढाई घंटे बैठे रहे। प्रशासन द्वारा 15 दिनों के भीतर ग्रामीणों की समस्या का समाधान हो जाने की बात कहने के बाद ग्रामीणों ने मार्ग छोड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि अगर शासन-प्रशासन उनकी समस्याओं का जल्द निराकरण नहीं करेगा तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन