{"_id":"63ada095ed78374cb21f5908","slug":"villagers-beaten-excise-team-who-went-to-raid-in-kabirdham","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kabirdham: पुलिसकर्मियों और आबकारी टीम को दौड़ा-दौड़ाकर लाठी-डंडे से ग्रामीणों ने पीटा, गाड़ियां भी तोड़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kabirdham: पुलिसकर्मियों और आबकारी टीम को दौड़ा-दौड़ाकर लाठी-डंडे से ग्रामीणों ने पीटा, गाड़ियां भी तोड़ीं
Thu, 29 Dec 2022 07:43 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कवर्धा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कवर्धा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Thu, 29 Dec 2022 07:43 PM IST
सार
किसी तरह जान बचाकर अफसर थाने पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद मौके पर फोर्स को रवाना किया गया। तब तक ग्रामीण भाग चुके थे। पुलिस ने गाड़ियां बरामद कर ली हैं। पुलिस ने इस मामले में 15 आरोपियों के खिलाफ मामाल दर्ज किया है।
विज्ञापन
आबकारी टीम को डंडा लेकर दौड़ाते ग्रामीण।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कवर्धा (कबीरधाम) में गुरुवार को ग्रामीणों ने आबकारी टीम और पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। लाठी-डंडे लेकर ग्रामीणों ने कर्मचारियों व अफसरों को दौड़ा लिया और उनकी जमकर पिटाई की। इस दौरान ग्रामीणों ने सरकारी गाड़ियां भी तोड़ डाली। किसी तरह टीम के लोग वहां से बचकर भाग सके। इसके बाद पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और वाहनों को जब्त कर थाने लाई। मामला सिंघनपुरी थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, आबकारी विभाग को सूचना मिली थी कि नक्सल प्रभावित इलाके सिंघनपुरी के नवागांव में अवैध रूप से कच्ची शराब बनाई जा रही है। इस पर आबाकरी विभाग की टीम ने पुलिसकर्मियों को लेकर गांव में छापा मारा। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और लाठी-डंडे लेकर गाड़ियों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। ग्रामीणों का यह रूप देखकर पुलिसकर्मिी और आबकारी कर्मचारी भागने लगे।
विज्ञापन
आरोप है कि इस पर ग्रामीणों ने सभी को दौड़ा-दौड़ाकर डंडे से पीटा। ग्रामीणों ने महिला कर्मचारियों को भी नहीं छोड़ा। उनकी भी पिटाई की गई। इसके चलते एक महिला होमगार्ड सहित 13 लोग घायल हुए हैं। इनमें से छह लोगों की हालत गंभीर है। किसी तरह जान बचाकर अफसर थाने पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद मौके पर फोर्स को रवाना किया गया। तब तक ग्रामीण भाग चुके थे। पुलिस ने गाड़ियां बरामद कर ली हैं।