{"_id":"66e6c2458a605d60e10e70bd","slug":"villagers-beat-five-people-to-death-on-suspicion-of-witchcraft-in-sukma-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: जादू-टोना के शक में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या, ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: जादू-टोना के शक में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या, ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला
Sun, 15 Sep 2024 04:47 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 15 Sep 2024 04:47 PM IST
सार
सुकमा जिले में पांच ग्रामीणों की जादू-टोना के शक में गांव के लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोंटा थाना क्षेत्र के इतकल गांव में जादू-टोना के शक में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि गांव के लोगों ने ही पीट-पीटकर पांचों को पीट-पीटकर मार डाला। मरने वालों में तीन महिला और दो पुरुष हैं। पांच आरोपियों को कोंटा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसपी किरण चव्हाण, एसपी आकाश राव और एसडीओपी सुमित गुप्ता घटनास्थल पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
मृतकों के नाम
1. मौसम कन्ना
2. मौसम वीरी
3. करका लच्छी
4. मौसम अरजो
5. मौसम बुच्चा