{"_id":"69c7e140ab5b58a39a05b3d5","slug":"vehicle-theft-gang-busted-in-raipur-two-accused-arrested-with-six-bikes-network-spread-to-odisha-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर में वाहन चोरी गैंग का भंडाफोड़: छह बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, ओडिशा तक फैला था नेटवर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर में वाहन चोरी गैंग का भंडाफोड़: छह बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, ओडिशा तक फैला था नेटवर्क
Sat, 28 Mar 2026 07:43 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 28 Mar 2026 07:43 PM IST
सार
राजधानी रायपुर में बढ़ती दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम ने अंतर्राज्यीय वाहन चोरी गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 6 मोटरसाइकिल बरामद की हैं।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी रायपुर में बढ़ती दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम ने अंतर्राज्यीय वाहन चोरी गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 6 मोटरसाइकिल बरामद की हैं। जब्त वाहनों की कुल कीमत करीब 2 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस के अनुसार वाहन चोरी की लगातार घटनाओं को देखते हुए विशेष टीम गठित कर निगरानी और जांच तेज की गई थी। सीसीटीवी फुटेज खंगालने, मुखबिर तंत्र सक्रिय करने और तकनीकी विश्लेषण के जरिए संदिग्धों पर नजर रखी जा रही थी। इसी दौरान 27 मार्च को सूचना मिली कि टिकरापारा क्षेत्र में कमल होटल के पास दो व्यक्ति चोरी की बाइक बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं।
सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान कमलेश साहू और संतोष राजपूत उर्फ कालिया के रूप में बताई। जब उनसे मोटरसाइकिल के दस्तावेज मांगे गए तो वे कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके और टीम को गुमराह करने की कोशिश करते रहे। सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने वाहन चोरी की बात स्वीकार कर ली।
विज्ञापन
आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने रायपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कुल 6 दोपहिया वाहन चोरी किए थे। इन वाहनों को वे उड़ीसा ले जाकर बेचते थे। बरामद वाहनों से जुड़े मामले टिकरापारा, गोलबाजार, मौदहापारा, पुरानी बस्ती और आजाद चौक थानों में दर्ज पाए गए हैं।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर सभी चोरी की बाइक बरामद कर ली है। मामले में आगे की जांच जारी है, जिसमें गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क की कड़ियों को तलाशा जा रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी कमलेश साहू पहले भी वाहन चोरी और आबकारी एक्ट के मामलों में जेल जा चुका है। फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।