Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Update on urban body and panchayat elections in Chhattisgarh

CG News: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर अपडेट, एक साथ नहीं होगा चुनाव

Wed, 11 Sep 2024 01:38 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 11 Sep 2024 01:38 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायती चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी है। नगरीय निकाय चुनाव दिसंबर में, तो पंचायत चुनाव जनवरी में होगी।

विज्ञापन
Update on urban body and panchayat elections in Chhattisgarh
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायती चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी है। नगरीय निकाय चुनाव दिसंबर में, तो पंचायत चुनाव जनवरी में होगी। इसके लिए मास्टर ट्रेनर ने सभी जिलों के उप जिला निर्वाचन अधिकारियों को मतदाता सूची तैयार करने के लिए प्रशिक्षण दिया है। मतदाता सूची तैयार करने का काम 29 नवंबर तक चलेगा। इसमें 18 वर्ष पूर्ण करने वालों के नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग में मंगलवार को आयोग के अधिकारियों और मास्टर ट्रेनर ने उप जिला निर्वाचन अधिकारियों की समस्याओं का निदान कर सुझाव दिए हैं। तय समय सीमा में शुद्ध मतदाता सूची बनाने का निर्देश दिए हैं। दूसरी ओर चुनाव को लेकर प्रथम चरण में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की नियुक्ति 18 सितंबर तक होगी। साथ ही इसी तारीख में प्रारंभिक प्रारूप निर्वाचक नामावली तैयार करने कर्मचारियों की चयन और नियुक्ति की जाएगी। 21 सितंबर तक विधानसभा की निर्वाचक नामावली स्थानीय निकाय वार पृथक कर रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को उपलब्ध कराना। 
विज्ञापन

  
द्वितीय चरण में निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन, दावे और आपत्तियां 24 अक्टूबर तक रहेगी। इसके बाद दावा-आपत्ति की अंतिम तारीख 29 अक्तूबर तक निर्धारित किया गया है। प्राप्त दावा का निराकरण 14 नवंबर तक होगा। इसके बाद 29 नवंबर को  निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed