Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Union Minister Prahlad Joshi reached Raipur, will discuss in detail budget provisions of central government

CG News: रायपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी, केंद्र सरकार के बजट प्रावधानों पर करेंगे विस्तार से चर्चा

Wed, 12 Feb 2025 11:31 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 12 Feb 2025 11:31 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी रायपुर पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट पर मंत्री दयाल दास बघेल, प्रदेश कोषाध्यक्ष नंदन जैन प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी सोमेश पांडे सह प्रभारी मितुल समेत नेताओं ने आत्मीय स्वागत किया।

विज्ञापन
Union Minister Prahlad Joshi reached Raipur, will discuss in detail budget provisions of central government
रायपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी रायपुर पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट पर मंत्री दयाल दास बघेल, प्रदेश कोषाध्यक्ष नंदन जैन प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी सोमेश पांडे सह प्रभारी मितुल समेत नेताओं ने आत्मीय स्वागत किया।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी एक दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे हुए हैं। इस दौरान वे पहले पत्रकार वार्ता लेंगे। दोपहर ढाई बजे वीआईपी चौक स्थित निजी होटल में आहूत बुद्धिजीवी सम्मेलन को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करेंगे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री जोशी केंद्र सरकार के बजट-2025-2026 के प्रावधानों पर विस्तार से प्रकाश डालेंगे।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश इकाई कि ओर से आयोजित इस कार्यक्रम के संबंध में बजट कार्यक्रमों का संचालन कर रही समिति के नंदन जैन, नरेशचंद्र गुप्ता और अमित चिमनानी ने बताया कि इस सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव करेंगे और मुख्य अतिथि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव होंगे। चिमनानी ने बताया कि बजट के प्रावधानों को लेकर के देशभर में केंद्रीय मंत्रियों का दौरा हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसके तहत केंद्रीय मंत्री जोशी छत्तीसगढ़ आए हैं। आगामी दिनों में बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा क्षेत्रों में भी केंद्रीय मंत्रियों का प्रवास होगा। बजट प्रावधानों को लेकर जिला स्तर पर भी प्रेस वार्ता और बुद्धिजीवी सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। बुद्धिजीवी सम्मेलन में प्रोफेशनल्स में सीए, डॉक्टर्स, आईटी एक्सपर्ट्स, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स, छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के प्रतिनिधि, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि सम्मिलित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed