फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Union Agriculture Minister Shivraj Singh Chauhan visits Durg

CG:  केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा एलान, 3.30 लाख नए आवास की घोषणा; इन लोगों को मिलेगा लाभ

Fri, 10 Jan 2025 06:42 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: श्याम जी. Updated Fri, 10 Jan 2025 06:42 PM IST
सार

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा एलान किया। उन्होंने 3.30 लाख नए आवास की घोषणा की। आवास के लिए सर्वे ऐप के माध्यम से हितग्राही सर्वे कर सकते हैं।

विज्ञापन
Union Agriculture Minister Shivraj Singh Chauhan visits Durg
दुर्ग पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को दुर्ग जिले के नगपुरा पहुंचें। उन्होंने यहां जैन मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद मोर अधिकार के तहत छत्तीसगढ़ के लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बड़ी सौगात दी। नगपुरा के स्कूल मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही राज्य के कई कैबिनेट मंत्री और भाजपा के नेतागण भी मंच पर मौजूद रहे।  

विज्ञापन


विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सबसे पहले नगपुरा के प्रसिद्ध जैन मंदिर पहुंचकर भगवान पार्श्वनाथ जी के दर्शन किए। इसके बाद वे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर पीएम आवास और नक्सल पीड़ित परिवार के हितग्राहियों को खुशियों की सौगात दी। कुम्हारी के खपरी में आयोजित कृषि मेला में भी शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ युवा प्रगतिशील किसान संघ के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह सबसे पहले राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय कृषि उत्पाद व आधुनिक यंत्रों के लगाए स्टॉल का अवलोकन किया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसान संगठन के द्वारा प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के लिए 20 हजार किलो सब्जी से भरी दो ट्रक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा एलान किया। उन्होंने 3.30 लाख नए आवास की घोषणा की। लखपति दीदी योजना के तहत 15 हजार आमदनी होने पर आवास दिया जाएगा और मोटरसाइकिल वालों को भी आवास मिलेगा। 2.5 एकड़ वाले किसानों को आवास मिलेगा। आवास के लिए सर्वे ऐप के माध्यम से हितग्राही सर्वे कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed