{"_id":"64dca2f965998035b90f1633","slug":"two-youths-attacked-friend-with-knife-in-kabirdham-2023-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुश्मनी में बदली इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती : दो युवकों ने अपने दोस्त पर चाकू से किया हमला, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुश्मनी में बदली इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती : दो युवकों ने अपने दोस्त पर चाकू से किया हमला, हालत गंभीर
Wed, 16 Aug 2023 03:51 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 16 Aug 2023 03:51 PM IST
सार
कबीरधाम जिले में दो दोस्तों ने अपने एक दोस्त पर चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि इन दोनों की इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी और उसके बाद किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।
विज्ञापन
लोहारा थाना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र में दो दोस्तों ने मिलकर अपने ही दोस्त पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू के हमले ले युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को कवर्धा जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
थाना पुलिस के मुताबिक, सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र के उड़ियाकला गांव निवासी आशीष सिन्हा की चार-पांच महीने पहले चंदैनी गांव के रहने वाले रहमान खान के साथ इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। कुछ दिन बाद किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया और उनकी बातचीत बंद हो गई। 15 अगस्त को उड़ियाकला गांव से वापसी के दौरान इंस्टाग्राम वाली बात को लेकर रहमान खान, उसके दोस्त राजाराम पाली का आशीष सिन्हा से विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन
विवाद इतना बढ़ गया कि रहमान खान और दोस्त राजाराम पाली ने आशीष सिन्हा के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। उसके अन्य दोस्तों ने आशीष सिन्हा को कवर्धा जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले मे सहसपुर लोहारा थाने में आरोपी रहमान खान उर्फ बबलू खान, राजाराम पाली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन