{"_id":"65c37d133f72306c8609761c","slug":"two-youth-riding-bike-died-in-road-accident-in-korba-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident In Korba: अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत; मजदूरी कर लौट रहे थे घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident In Korba: अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत; मजदूरी कर लौट रहे थे घर
Wed, 07 Feb 2024 06:22 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 07 Feb 2024 06:22 PM IST
सार
कोरबा जिले में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों युवक मजदूर कर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
road accident
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
श्यांग थाना क्षेत्र के जिल्गा और कुदमुरा गांव के बीच अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर दी है।
विज्ञापन
मृतक बेदराम की भाभी रामदुलारी कंवर ने बताया कि बेदराम कंवर और उसका पड़ोसी दोनों बचपने के दोस्त थे। बुधवार सुबह दोनों मजदूरी करने के लिए बाइक से निकले थे। लौटते समय हादसा हो गया। इस दौरान एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरे युवक ने मेडिकल कॉलेज पहुंचने के बाद दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजूर ने बताया कि जिला मेडिकल कॉलेज से मिले मेमो और परिजनों के बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों ही मृतक घर के कमाऊ पुत्र थे, जो मजदूरी कर घर का भरण पोषण करते आ रहे थे।
विज्ञापन