फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Two women died foam factory accident in Raipur: Government will give Rs 5 lakh each to family members

Raipur: फोम फैक्ट्री हादसे में दो महिलाओं की मौत: CM साय ने जताई संवेदना; परिजनों को सरकार देगी 5-5 लाख रुपये

Thu, 30 May 2024 12:34 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 30 May 2024 12:34 PM IST
सार

राजधानी रायपुर के गोंदवारा स्थित फोम फैक्ट्री में भीषण आग लगने से दो महिला कर्मचारियों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक के परिजनों के लिए पांच-पांच लाख रुपए आर्थिक सहायता की घोषणा की है।

विज्ञापन
Two women died foam factory accident in Raipur: Government will give Rs 5 lakh each to family members
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर के गोंदवारा स्थित फोम फैक्ट्री में भीषण आग लगने से दो महिला कर्मचारियों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक के परिजनों के लिए पांच-पांच लाख रुपए आर्थिक सहायता की घोषणा की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स में यह जानकारी दी है। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रायपुर के थाना खमतराई अंतर्गत गुरुनानक मैट्रेस स्लीप फोम फैक्ट्री में आग लगी थी। उस समय वहां सात कर्मचारी काम कर रहे थे । आग से पांच कर्मचारियों को बचा लिया गया है, जबकि दो महिला कर्मचारियों की मौत हो गई है। जिनके नाम यमुना और रामेश्वरी बताया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है। फोम फैक्ट्री में लगी आग इतनी भीषण थी कि धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दे रहा था। मिली जानकारी के अनुसार आग लगभग शाम चार बजे लगी। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में सात लोग काम कर रहे थे। आग लगने से पांच पुरुष भागकर निकलने में कामयाब रहे, लेकिन दो महिला कर्मचारी आग के चपेट में आ गईं। दमकल की टीम ने दोनों महिलाओं को फैक्ट्री से बाहर निकाला। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की मौत हो गई। दोनों मृतका की पहचान यमुना और रामेश्वरी की रूप में हुई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed