{"_id":"68206ba448af4fd417085036","slug":"two-women-crushed-by-a-wild-elephant-in-raigarh-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: रायगढ़ में जंगली हाथी ने दो महिलाओं को कुचला, दोनों की हुई मौत; एक ग्रामीण घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: रायगढ़ में जंगली हाथी ने दो महिलाओं को कुचला, दोनों की हुई मौत; एक ग्रामीण घायल
Sun, 11 May 2025 03:09 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 11 May 2025 03:09 PM IST
सार
रायगढ़ जिले में जंगली हाथी ने एक ही गांव में दो महिलाओं को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। वहीं, एक ग्रामीण को घायल कर दिया है।
विज्ञापन
हाथी ने ली जान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धरमजयगढ़ वन मंडल के लैलूंगा रेंज में शनिवार रात जंगली हाथी ने एक ही गांव में दो महिलाओं को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। वहीं, एक ग्रामीण को घायल कर दिया है। घटना की जानकारी के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, ग्राम गेमकेला में शनिवार रात तकरीबन साढ़े 11 बजे के आसपास भोजन और पानी की तलाश में जंगल से निकलकर एक हाथी ग्रामीण इलाके में पहुंचा। यहां घर के बाहर सो रही महिला सुनीता लोहरा पर (45) पर अचानक हमला कर दिया। हाथी के हमले से गंभीर रूप से घायल महिला को परिजन किसी तरह अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां मौजूद डाक्टर ने प्रारंभिक जांच में ही उसकी मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सुनीला लोहरा पर हमला करने के बाद उसी जंगली हाथी ने गेमकेला बस्ती के भादरापारा इलाके मे घर के बाहर सो रही महिला सुशीला यादव (30) पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। गांव के ग्रामीणों ने बताया कि हाथी के हमले से महिला का घसिया राम भी घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन
गांव में कराई गई थी मुनादी
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गांव में हाथी की मौजदूगी को देखते हुए वन विभाग की टीम ने गांव में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सावधानी बरतने की अपील की गई थी। साथ ही साथ किसी भी हाल में घर के बाहर नही सोने की बात कही गई थी। इसके बावजूद लापरवाही की वजह से बीती रात दो महिलाओं की जान चली गई।