फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Two thieves arrested for stealing by breaking the lock of empty houses in Raipur

Raipur: सूने मकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, ऐसे करते हैं रेकी

Mon, 21 Aug 2023 08:36 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Mon, 21 Aug 2023 08:36 PM IST
सार

राजधानी रायपुर में सूने मकान का ताला तोड़कर समान चोरी करने का मामला सामने आया है। शातिर चोर सुने मकान देखते ही डाका डालते हैं। मामला खम्हारडीह थाने क्षेत्र का है, जहां चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर घर में रखे सामान को करके फरार हो गए थे।

विज्ञापन
Two thieves arrested for stealing by breaking the lock of empty houses in Raipur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी रायपुर में सूने मकान का ताला तोड़कर समान चोरी करने का मामला सामने आया है। शातिर चोर सुने मकान देखते ही डाका डालते हैं। मामला खम्हारडीह थाने क्षेत्र का है, जहां चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर घर में रखे सामान को करके फरार हो गए थे। मामले में  एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की खोजबीन कर 2 चोरों गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों  कब्जे से चोरी की 1 नग टीवी, 1 नग लैपटॉप और बर्तन जब्त किया है। इसकी कीमती लगभग 60 हजार रुपए आंकी गई है। 

विज्ञापन


प्रार्थी दिनेश साहू ने थाना खम्हारडीह में रिपोर्ट दर्ज कराया है। उसने रिपोर्ट में बताया कि उसने कचना प्रायमरी स्कूल के पास नया मकान बनवाया है। उस घर में शादी के सारे सामान को रखा था। उस घर की देख-रेख के लिए परिवार के लोग आना जाना करते थे। प्रार्थी 5 अगस्त के रात को घर में ताला लगाकर अपनी पुरानी घर चले गए थे। इस दौरान चोरों ने सुने घर के ताला तोड़कर घर के समान को चोरी कर फरार हो गए थे। दिनेश साहू जब सुबह आकर देखा तो घर के सारे सामान साफ हो गए थे।
विज्ञापन


इस मामले में प्रार्थी ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ खम्हारडीह थाने में अपराध क्रमांक 312/23 धारा 457, 380 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई। इस दौरान एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने मुखबिर लगाकर आरोपियों की खोजबीन शुरू की। वहीं घटना स्थल के लोगों से पूछताछ की आस-पास में लगे सीसीटीवी के फुटेज देखें। इस दौरान पुलिस को आरोपियों के बारे ने जानकारी मिली। उन्होंने  खम्हारडीह निवासी सहदेव यादव को पकड़ा। पुलिस के पूछताछ में चोर ने चोरी की घटना को अंजाम देना बताया। वहीं उसने बताया कि चोरी के समान को टिकरापारा निवासी गोलू सागरवंशी के पास बेचा है। इस पर पुलिस ने घटना में शामिल आरोपी गोलू सागरवंशी को भी पकड़ा। चोरी के समान को खरीदने पर उसके खिलाफ धारा 411 के तहत कार्रवाई की गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी

  1. सहदेव यादव 30 साल, निवासी कचना, थाना खम्हारडीह, रायपुर
  2. गोलू सागरवंशी 32 साल, निवासी लालपुर, थाना टिकरापारा, रायपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed