{"_id":"6078d4a68ebc3ed82e4a3ed4","slug":"two-police-guards-killed-by-naxalites-in-sukma-bhejji-police-station-area-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ : नक्सलियों ने दो पुलिसवालों को उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ : नक्सलियों ने दो पुलिसवालों को उतारा मौत के घाट
Fri, 16 Apr 2021 05:35 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुकमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुकमा
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 16 Apr 2021 05:35 AM IST
सार
- दोनों जवान बाइक से बाजार के ओर जा रहे थे, तभी इनको रास्ते में रोककर इनके गले को किसी धारदार हथियार से रेत दिया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अभी बीजापुर नकस्ली हमले में मारे गए जवानों की चिता ठंडी भी नहीं हुई, अब खबर आई है कि छत्तीसगढ़ के सुकमा जिलेे में नक्सलियों ने दो पुलिसवालों की गला रेत कर हत्या कर दी। हमले में दर्जनों सैनिकों को मारने के बाद भी माओवादी सुधरने का नाम नही ले रहे हैं। यह घटना सुकमा जिले के भेज्जी थाने से सिर्फ आधा किलोमीटर दूर पर हुई।
विज्ञापन
दोनों पुलिस वाले शहीद जो हुए हैं वह पुलिस थाने में तैनात थे। गुरुवार को दोनों जवान बाइक से बाजार के ओर जा रहे थे, तभी इनको रास्ते में रोककर इनके गले को किसी धारदार हथियार से रेत दिया, हमलावर मौके फरार हो गया।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों पर हमले की 23 दिन में यह तीसरी घटना है। एसपी केएल ध्रुव ने बताया कि घटना की जांच जारी है। जिन जवानों की हत्या की गई है उनके नाम पुनेम हड़मा और धनीराम कश्यप हैं।
विज्ञापन
पुलिस कर रही खोजबीन
यह नक्सली गांव वालों के बीच छिपकर रहते हैं इसलिए इनकी पहचान करना काफी मुश्किल हो जाता है। लेकिन ये मौका पाकर हमला करने में कभी चूकते नहीं हैं। पुलिस की खास नजर ऐसे लोगों पर होती है जो किसी गतिविधि में संलिप्त होते हैं। ज्यादातर नक्सलियों को पकड़वाने में पुलिस की मदद गांववाले ही करते हैं। जहां ये घटना हुई है वहां अक्सर पुलिस के जवान अस्पताल और बाजार से जुड़े कामों के लिए जाते रहते हैं।