{"_id":"64994e1b49cf422a0f063496","slug":"two-people-died-in-road-accident-one-injured-at-raipur-cg-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर: रफ्तार ने ली दो युवकों की जान; मौके पर ही तोड़े दम, बाइक पर सवार होकर संडे मनाने निकले थे तीनों युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर: रफ्तार ने ली दो युवकों की जान; मौके पर ही तोड़े दम, बाइक पर सवार होकर संडे मनाने निकले थे तीनों युवक
Mon, 26 Jun 2023 02:07 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Mon, 26 Jun 2023 02:07 PM IST
सार
पुलिस की लगातार कोशिश के बाद भी रायपुर में सड़क हादसे नहीं थम रहे हैं। बीती रात सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार अनियंत्रितत बाइक खड़े ट्रक में जा घुसी। इससे तीनों युवक ट्रक के नीच फंस गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस की लगातार कोशिश के बाद भी रायपुर में सड़क हादसे नहीं थम रहे हैं। बीती रात सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार अनियंत्रितत बाइक खड़े ट्रक में जा घुसी। इससे तीनों युवक ट्रक के नीच फंस गए। इससे मौके पर ही दो युवकों की मौत हो गई। वहीं बीच में बैठे युवक को मामूली चोट लगी है। टीकरापारा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
ये दुर्घटना रात 11 बजे के करीब रायपुर के बोरियाखुर्द तालाब के पास पेट्रोल पंप के ठीक सामने हुई। हादसे के वक्त राहगीर मौके पर जमा हो गए। इसके बाद ट्रक के नीचे से युवकों को बाहर निकाला गया। बताया जाता है कि हादसे के दौरान राहगीर और पुलिस लगातार एंबुलेस को कॉल करते रहे पर पर आधे घंटे बाद एम्बुलेंस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
टिकरापारा पुलिस युवकों की बाइक को थाने ले आई। हादसे में मठपुरैना निवासी अमित साहू और उसके दोस्त की मौत हो गई है। पुलिस ने युवकों के पास गिरे उनके मोबाइल फोन को चेक कर परिजनों को जानकारी दी। बताया जाता है कि बाइक पर तीन युवक सवार होकर रविवार को घूमने निकल थे।
विज्ञापन