फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Two people died in road accident, one injured at raipur CG

रायपुर: रफ्तार ने ली दो युवकों की जान; मौके पर ही तोड़े दम, बाइक पर सवार होकर संडे मनाने निकले थे तीनों युवक

Mon, 26 Jun 2023 02:07 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 26 Jun 2023 02:07 PM IST
सार

पुलिस की लगातार कोशिश के बाद भी रायपुर में सड़क हादसे नहीं थम रहे हैं। बीती रात सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार अनियंत्रितत बाइक खड़े ट्रक में जा घुसी। इससे तीनों युवक ट्रक के नीच फंस गए।

विज्ञापन
Two people died in road accident, one injured at raipur CG
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पुलिस की लगातार कोशिश के बाद भी रायपुर में सड़क हादसे नहीं थम रहे हैं। बीती रात सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार अनियंत्रितत बाइक खड़े ट्रक में जा घुसी। इससे तीनों युवक ट्रक के नीच फंस गए। इससे मौके पर ही दो युवकों की मौत हो गई। वहीं बीच में बैठे युवक को मामूली चोट लगी है। टीकरापारा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


ये दुर्घटना रात 11 बजे के करीब रायपुर के बोरियाखुर्द तालाब के पास पेट्रोल पंप के ठीक सामने हुई। हादसे के वक्त राहगीर मौके पर जमा हो गए। इसके बाद ट्रक के नीचे से युवकों को बाहर निकाला गया। बताया जाता है कि हादसे के दौरान राहगीर और पुलिस लगातार एंबुलेस को कॉल करते रहे पर पर आधे घंटे बाद एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन




टिकरापारा पुलिस युवकों की बाइक को थाने ले आई। हादसे में मठपुरैना निवासी अमित साहू और उसके दोस्त की मौत हो गई है। पुलिस ने युवकों के पास गिरे उनके मोबाइल फोन को चेक कर परिजनों को जानकारी दी। बताया जाता है कि बाइक पर तीन युवक सवार होकर रविवार को घूमने निकल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed