फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Two innocent sisters who went to bathe in Surguja pond drowned, dead bodies found on the second day

Chhattisgarh: सरगुजा के तालाब में नहाने गई दो मासूम बहनें डूबी, दूसरे दिन मिले शव, परिवार में कोहराम

Sat, 28 May 2022 12:08 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सरगुजा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सरगुजा Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 28 May 2022 12:08 PM IST
सार

थाना प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि उदयपुर क्षेत्र के दीवालीया गांव की रहने वाली दिव्या तिर्की (8) और उसकी बहन सुशीला (7) के शव शुक्रवार को तालाब में मिले।

विज्ञापन
Two innocent sisters who went to bathe in Surguja pond drowned, dead bodies found on the second day
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के एक गांव में दो मासूम बहनों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। ये तालाब पर नहाने गई थीं। उनके शव दूसरे दिन तालाब में मिले तो परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


सरगुजा पुलिस ने शनिवार को घटना की जानकारी दी। कदमा के थाना प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि उदयपुर क्षेत्र के दीवालीया गांव की रहने वाली दिव्या तिर्की (8) और उसकी बहन सुशीला (7) के शव शुक्रवार को तालाब में मिले। सरगुजा राजधानी रायपुर से लगभग 300 किमी दूर स्थित है।
विज्ञापन


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दीवालीया गांव के बंधन सिंह की दो बेटियां 26 मई को अपने परिवार के सदस्यों के साथ एक शादी में शामिल होने के लिए गई थीं। शाम को परिवार के सदस्य घर लौट आए, लेकिन उक्त दोनों बच्चियां लापता थी। शुरू में बच्चियों के पिता को लगा कि उनकी बेटियां अन्य बच्चों के साथ खेलने गई होंगी, लेकिन जब वे रात तक घर नहीं पहुंचीं तो उनकी तलाश शुरू की गई। अगले दिन, उनके शव गांव के तालाब में नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया दोनों बहनें नहाने के लिए तालाब में रुकी होंगी, उसी दौरान वे डूब गईं। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed