{"_id":"6159e70b8ebc3e93ff1c226d","slug":"two-groups-clashed-on-the-matter-of-removing-riligious-flag-in-kawardha-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: कवर्धा में धार्मिक झंडे हटाने को लेकर दो गुटों में झड़प, इलाके में धारा 144 लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: कवर्धा में धार्मिक झंडे हटाने को लेकर दो गुटों में झड़प, इलाके में धारा 144 लागू
Sun, 03 Oct 2021 10:53 PM IST
सुभाष कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कवर्धा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कवर्धा
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sun, 03 Oct 2021 10:53 PM IST
सार
कबीरधाम के पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात कर दी गई है। जिला कलेक्टर ने सीआरपीसी (दंड प्रक्रिया संहिता) की धारा 144 लागू कर दी है।
विज्ञापन
कवर्धा में धार्मिक झंडे हटाने को लेकर दो गुटों में झड़प
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के कवर्धा में रविवार को दो समुदायों के लोगों के बीच झड़प हो गई। बताया जा रहा है कि रास्ते से धार्मिक झंडे हटाने को लेकर झड़प हुई। इसके बाद से ही इलाके में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने रविवार को लोगों के साथ शांतिसमिति की बैठक कर आगामी त्योहारों और शांति-सद्भाव बनाए रखने के लिए लोहारा चौक से धार्मिक झंडे हटाने को कहा था।
उन्होंने कहा कि बैठक में दोनों पक्ष झंडे हटाने के लिए राजी हो गए, लेकिन दोनों समुदायों के कुछ युवक मौके पर पहुंच गए और मामले ने विकराल रूप ले लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को शांत किया। कबीरधाम के पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात कर दी गई है। जिला कलेक्टर ने सीआरपीसी (दंड प्रक्रिया संहिता) की धारा 144 लागू कर दी है। झड़प के सिलसिले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।