फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Two friends died in a road accident in Korba

Road Accident In Korba: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, छठी कार्यक्रम से आ रहे था वापस

Thu, 10 Aug 2023 03:24 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Thu, 10 Aug 2023 03:24 PM IST
सार

कोरबा में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
Two friends died in a road accident in Korba
पोस्टमार्टम हाउस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुसमुंडा थाना क्षेत्र में वैशाली नगर पेट्रोल पंप के पास बुधवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। दोनों अपने किसी साथी के यहां छठी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे, जहां से वापसी आ रहे थे। मृतकों के नाम संतोष श्रीवास और जेआरमी है। मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


मृतक युवकों के दोस्त ने बताया कि दोनों अपने किसी साथी के यहां छठी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहां से घर वापसी के दौरान हादसा हो गया। दोनों युवक कुसमुंडा खदान में एक ठेका कंपनी में कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि दुर्घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


वहीं, कुसमुंडा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस फरार ट्रक चाल की तलाश कर रही है। कुसमुंडा मार्ग पर चलना इन दिनों खतरे से खाली नहीं है। सड़क निर्माण के साथ ही भारी वाहनों के दबाव के चलते जरा सी लापरवाही काफी भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरा मौत
कोतवाली थाना क्षेत्र के ईमलीडुग्गू गौमाता चौक के पास मंगलवार को तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया है। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। युवक की हालत को देखते हुए डॉक्टर ने जांच के बाद उसे बिलासपुर रेफर कर दिया, जहां युवक ने गुरुवार की सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।


भिलाई खुर्द निवासी सचिन पटेल (24) बाइक पर सवार होकर अपने घर से कोरबा किसी काम से आ रहा था। इस दौरान गौमाता चौक के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गए और इसकी सूचना 112 और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। गंभीर हालत को देखते हुए बिलासपुर से  रेफर कर दिया गया था, जहां इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि अकेला सचिन ही कमाने वाला था, घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। ऐसे में हादसे के बाद जो शासन की ओर से मिलने वाली मुआवजा राशि है वह दी जाए और कार चालक को गिरफ्तारी किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed