फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Two days later, the body of a JCB driver was found in the canal, mourning among the family members in Korba

Korba News: दो दिन बाद नहर से मिला जेसीबी चालक का शव, परिजनों में मातम

Sat, 20 Sep 2025 11:15 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: अमन कोशले Updated Sat, 20 Sep 2025 11:15 AM IST
सार

जेसीबी नहर किनारे काम कर रही थी तभी अचानक अनियंत्रित होकर पानी के तेज बहाव में जा गिरी। चालक ने पहले वाहन को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन रिटर्न लेते समय जेसीबी पलटकर दोबारा नहर में समा गई।

विज्ञापन
Two days later, the body of a JCB driver was found in the canal, mourning among the family members in Korba
दो दिन बाद नहर से मिला जेसीबी चालक का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले उरगा थाना क्षेत्र में दो दिन पहले नहर में गिरी जेसीबी मशीन का चालक आखिरकार मृत अवस्था में बरामद हो गया। नगर सेना और पुलिस की संयुक्त टीम लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही थी। शुक्रवार की रात हुई इस हादसे के बाद से चालक लापता था।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जेसीबी नहर किनारे काम कर रही थी तभी अचानक अनियंत्रित होकर पानी के तेज बहाव में जा गिरी। चालक ने पहले वाहन को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन रिटर्न लेते समय जेसीबी पलटकर दोबारा नहर में समा गई। इस दौरान मौके पर मौजूद युवकों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
विज्ञापन


हादसे के बाद से ही चालक अमित पटेल (निवासी – सन्डैल) की तलाश जारी थी। लगातार हो रहे रेस्क्यू के बीच रविवार को ग्राम रीवाबहार के पास नहर से उसका शव बरामद किया गया। घटना की पुष्टि करते हुए कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि शव को बाहर निकालकर पंचनामा की कार्रवाई की जा रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। इकलौते कमाऊ बेटे की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी गमगीन माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed