{"_id":"5d36e6fd8ebc3e6d1c2153eb","slug":"two-couples-die-due-to-drowning-in-waterfalls-during-a-picnic-celebration-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकनिक मनाने के दौरान पतियों को बचाने जलप्रपात में कूदीं पत्नियां, चारों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकनिक मनाने के दौरान पतियों को बचाने जलप्रपात में कूदीं पत्नियां, चारों की मौत
Tue, 23 Jul 2019 05:12 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: Trainee Trainee
Updated Tue, 23 Jul 2019 05:12 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में पिकनिक मनाने के दौरान दो दंपतियों की जलप्रपात में डूबने से मौत हो गई। कोरिया जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले के केल्हारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बड़काबहरा गांव में स्थित बगनच्चा जलप्रपात में सोमवार को पिकनिक मनाने गये दो दंपतियों की डूबने से मौत हो गई है। पुलिस ने चारों शव बरामद कर लिया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के अंतर्गत शाहगंज निवासी मोहम्मद ताहिर (26) पत्नी साइना परवीन (21) के साथ कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ के मौहारपारा में अपने ससुराल आया था।
सोमवार को ताहिर और साइना और साइना के भाई नियाज अहमद (26) और उसकी पत्नी सना परवीन (22) बड़काबहरा गांव के पास बगनच्चा जलप्रपात में पिकनिक मनाने गए थे। जलप्रपात में पहुंचने के बाद उन्होंने वाहन को उपर रख दिया। बाद में घड़ी, मोबाइल, पर्स आदि सामान को किनारे रख नियाज और ताहिर नहाने के लिए पानी में उतर गए।
विज्ञापन
नहाने के दौरान नियाज और ताहिर गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। जिसे देख दोनों की पत्नियां उन्हें बचाने के लिए पानी में उतर गईं। लेकिन वह भी गहरे पानी में चली गईं और डूब गईं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुछ देर बाद जब वहां मौजूद अन्य लोगों ने जलप्रपात के उपर रखे सामानों को देखा तब उन्हें शंका हुई और इसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दंपतियों की खोजबीन शुरू की।