{"_id":"66cc0ef09cdad069400d44c2","slug":"two-children-died-due-to-drowning-in-dabri-in-jagdalpur-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: डबरी में डूबने से दो मासूमों की हुई मौत, मां के साथ पानी भरने गए थे बच्चे; गांव में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: डबरी में डूबने से दो मासूमों की हुई मौत, मां के साथ पानी भरने गए थे बच्चे; गांव में पसरा मातम
Mon, 26 Aug 2024 10:43 AM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 26 Aug 2024 10:43 AM IST
सार
बस्तर जिले में दो बच्चों की डबरी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चे मां के साथ पानी भरने के लिए गए थे। हालांकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
डूबने से मौत (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : freepik.com
विस्तार
बस्तर जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम पिपलावंड में रविवार की शाम को एक हृदय विदारक घटना घटित हो गई। यहां गांव के ही दो मासूम बच्चों की डबरी में डूबने से मौत हो गई। इस घटना से गांव में मातम छा गया। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
भानपुरी थाना प्रभारी राठौर ने बताया कि पिपलावंड निवासी बुलकु राम बघेल की साढ़े ती साल की बेटी ईश्वरी बघेल, नंदो राम कश्यप के चार वर्षीय पुत्र विकास कुमार कश्यप की मां के साथ नल पर पानी भरने के लिए गए हुए थे। पानी भरने के दौरान अचानक ईश्वरी व विकास वहां से गायब हो गए। महिला ने दोनों की काफी खोजबीन की, लेकिन दोनों दिखाई नहीं दिए।
विज्ञापन
महिला ने इसकी जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद दोनों बच्चों की खोजबीन की। मनकू के बाड़ी में बने डबरी में दोनों बच्चों का शव देखा गया। परिजनों ने बच्चों को बाहर निकाला और हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चों की मौत से घर में मातम छा गया।
विज्ञापन